फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations are being made to make Phaphamau a terminal station, once it becomes a terminal

Railway : फाफामऊ को टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी, टर्मिनल बनने पर कई शहरों के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन

Fri, 28 Mar 2025 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 04:48 PM IST
सार

सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो संगमनगरी में वर्ष 2031 में लगने वाले कुंभ के दौरान फाफामऊ रेलवे स्टेशन टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां से तमाम शहरों के लिए सीधी ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।

विज्ञापन
Preparations are being made to make Phaphamau a terminal station, once it becomes a terminal
फाफामऊ जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो संगमनगरी में वर्ष 2031 में लगने वाले कुंभ के दौरान फाफामऊ रेलवे स्टेशन टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां से तमाम शहरों के लिए सीधी ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। महाकुंभ से प्राप्त अनुभव को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने फाफामऊ को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजे जाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


दरअसल महाकुंभ के दौरान शहर के नौ रेलवे स्टेशनों का नोडल उत्तर मध्य रेलवे को ही बनाया गया था। इस दौरान फाफामऊ से कई शहरों के लिए सीधी ट्रेन चलाई गई थी। यहां महाकुंभ के पूर्व स्टेशन की नई बिल्डिंग बनाए जाने के साथ सेकेंड एंट्री भी तैयार की गई थी।
विज्ञापन


प्रयागराज में अब 2031 में कुंभ और 2037 में महाकुंभ होगा। ऐसे में भीड़ प्रबंधन के लिए एनसीआर के प्रयागराज मंडल द्वारा एक विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें बताया गया है कि उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन स्टेशन के मुकाबले फाफामऊ स्टेशन पर जगह ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां वॉशिंग लाइन, सिक लाइन और होल्डिंग एरिया बनाया जा सकता है। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम संजय कुमार सिंह के मुताबिक फाफामऊ रेलवे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने के लिए एक रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड ही टर्मिनल बनाए जाने का निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed