फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to sack a teacher who made indecent remarks on PM and CM

प्रयागराज :  पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक को बर्खास्त करने की तैयारी 

Wed, 06 Apr 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 09:38 PM IST
सार

विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा में अजीत कुमार यादव के पद पर तैनात रहे। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षक अजीत कुमार यादव ने एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा और जन संपर्क किया था।

विज्ञापन
Preparation to sack a teacher who made indecent remarks on PM and CM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बहरियां के कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा के शिक्षक अजीत कुमार यादव को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। इस मामले की जांच कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में प्रधानाचार्य संगीता प्रसाद की भी लापरवाही सामने आई है। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बहरिया से विद्यालय के निरीक्षण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन




विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा में अजीत कुमार यादव के पद पर तैनात रहे। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षक अजीत कुमार यादव ने एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा और जन संपर्क किया था। उन्होंने जनसभा में प्रदेश के प्रधानमंत्री और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था।

विज्ञापन

नहीं जाते थे विद्यालय, ड्यूटी के दौरान चुनावी सभा में पाए गए

वीडियो वायरल होने के बाद शासन , प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच के दौरान पता चला कि शिक्षक अजीत कुमार यादव विद्यालय नहीं जाते थे और वह नौकरी के दौरान चुनावी सभा में गए और पीएम / सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भाषण दिया। इस मामले में बीएसए ने अजीत कुमार यादव को निलंबित कर दिया।



साथ ही मामले की जांच कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर विद्यालय का शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया। इसके अलावा कक्षा शैक्षिक गतिविधि एवं अधिगम स्तर का मिशन प्रेरणा के अनुरूप नहीं मिला। इस मामले में लापरवाही पर प्रधानाचार्य की भी लापरवाही पाई गई। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बहरिया से विद्यालय का पूर्व में निरीक्षण करने में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed