फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to release advertisement of RO/ARO this week, recruitment to be done on 180 posts

यूपीपीएससी : आरओ/एआरओ का विज्ञापन इसी हफ्ते जारी करने की तैयारी, 180 पदों पर होनी है भर्ती

Sun, 01 Oct 2023 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 11:33 AM IST
सार

आरओ/एआरओ के 180 पदों पर भर्ती की तैयारी है। यह भर्ती भी कई माह से समकक्ष अर्हता के विवाद में फंसी हुई थी। आयोग को भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन काफी पहले मिल चुका था, लेकिन समकक्ष अर्हता पर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आयोग विज्ञापन जारी नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
Preparation to release advertisement of RO/ARO this week, recruitment to be done on 180 posts
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती परीक्षा-2023 का विज्ञापन इसी हफ्ते जारी करने की तैयारी में है। अभ्यर्थी दो साल से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आरओ/एआरओ के 180 पदों पर भर्ती की तैयारी है। यह भर्ती भी कई माह से समकक्ष अर्हता के विवाद में फंसी हुई थी। आयोग को भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन काफी पहले मिल चुका था, लेकिन समकक्ष अर्हता पर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आयोग विज्ञापन जारी नहीं कर रहा था। अब शासन स्तर से समकक्ष अर्हता पर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है और भर्ती का विज्ञापन जारी होने का रास्ता भी साफ हो गया है।

विज्ञापन


इसी तरह अपर निजी सचिव (एपीएस) के पदों पर भी भर्ती समकक्ष अर्हता के विवाद में फंसी हुई थी। इस भर्ती का विज्ञापन भी आयोग ने कुछ दिनाें पहले जारी किया है। यह भर्ती भी दस साल बाद आई है। हालांकि, एपीएस भर्ती के मुकाबले आरओ/एआरओ भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कई गुना अधिक होती है और आयोग के लिए यह वजह चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीआर किया गया अनिवार्य

दरअसल, आयोग ने अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य कर दिया है। ओटीआर नंबर के बिना अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे। समस्या यह है कि इस भर्ती के लिए जितनी संख्या में आवेदन अपेक्षित हैं, उतनी संख्या में अभी ओटीआर नहीं हुए हैं। ऐसे में विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन फंस सकते हैं। इसी वजह से आयोग के सचिव ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं कि अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने से पूर्व ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed