फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to give PCS result in ten days, this time UPPSC in the exercise of getting ahead of UPSC

UPPSC : दस दिन में पीसीएस का रिजल्ट देने की तैयारी, इस बार यूपीएससी से आगे निकलने की कवायद में यूपीपीएससी

Sun, 02 Apr 2023 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 07:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2022 का अंतिम चयन परिणाम दस दिनों में जारी करने की तैयारी में है। इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 मार्च को पूरी हो चुकी है। इस बार आयोग संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा से पहले यूपीपीएससी पीसीएस-2022 का परिणाम देने की कवायद में है।

विज्ञापन
Preparation to give PCS result in ten days, this time UPPSC in the exercise of getting ahead of UPSC
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2022 का अंतिम चयन परिणाम दस दिनों में जारी करने की तैयारी में है। इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 मार्च को पूरी हो चुकी है। इस बार आयोग संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा से पहले यूपीपीएससी पीसीएस-2022 का परिणाम देने की कवायद में है। ऐसा हुआ तो आयोग के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी और सत्र भी पटरी पर आ जाएगा।

विज्ञापन

पीसीएस के 383 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 जून 2022 को हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक की प्रक्रिया 10 माह से पहले पूरी कर ली गई। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 602974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और 27 जुलाई को जारी परिणाम में 5964 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा पिछले साल 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक लखनऊ, प्रयागराज एवं गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए 5797 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 5203 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ फरवरी 2023 को जारी किया गया था, जिसमें 1070 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले 132 अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा था, जब आयोग ने विभिन्न कारणों से उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया था। इनमें 13 अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कोटे के थे। आयोग की ओर से इंटरव्यू 20 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित किए गए। अमूमन इंटरव्यू पूरा होने के बाद 15 से 20 दिनों में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाता है। आयोग अगले दस दिनों के दौरान किसी भी दिन परिणाम घोषित कर सकता है। आयोग के सूत्रों का कहना हैकि इस हफ्ते परिणाम जारी किया जा सकता है। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें प्रमुख रूप से एसडीएम के 39, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ के 36, नायब तहसीलदार के 34 और बीएसए के 13 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed