फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to fill more than 70 thousand vacant posts of teachers in Basic Education Department

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 70 हजार से अधिक खाली पद भरे जाने की तैयारी

Wed, 23 Jun 2021 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Jun 2021 10:12 PM IST
सार

  • सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से अप्रैल 2017 से अब तक चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी मांगी 

विज्ञापन
Preparation to fill more than 70 thousand vacant posts of teachers in Basic Education Department
teacher - फोटो : Demo pic

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से चुनावी वर्ष में बेसिक शिक्षा विभाग में नई शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने प्रदेश में 2017 में नई सरकार के गठन के बाद अप्रैल 2017 से अब तक चयनित अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मांगी है। सरकार की ओर से यह जानकारी खाली पदों के विवरण जुटाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो इस समय पहले के 51 हजार पदों के साथ 68500 शिक्षक भर्ती के लगभग 22 हजार पदों कुल मिलाकर 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है। 

विज्ञापन

Preparation to fill more than 70 thousand vacant posts of teachers in Basic Education Department
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इससे पहले कोर्ट को बताया था कि उसके पास परिषदीय विद्यालयों में लगभग 51 हजार पद खाली हैं, लगभग 22 हजार से अधिक पद 68500 शिक्षक भर्ती से खाली पड़े हैं, कोर्ट के आदेश के बाद 68500 शिक्षक भर्ती में कुछ पद भरने के बाद भी 70 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

 

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अचानक 2017 से अब तक हुई नियुक्ति की जानकारी मांग के जाने के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि सरकार नई भर्ती की तैयारी में जुट गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बीएसए से कहा गया है कि सीधी भर्ती से चयनित अभ्यर्थियों का विवरण एक्सेल  सीट में साफ्ट एवं हार्ड कॉपी के जरिए भेजने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Preparation to fill more than 70 thousand vacant posts of teachers in Basic Education Department
teacher

26 जून को 69000 शिक्षक भर्ती के खाली पदों को भरने के लिए कार्यक्रम जारी होगा

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 69000 शिक्षक भर्ती में खाली पदों को भरने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 26 जून को काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। परिषद की ओर से 26 जून को जिला आवंटन सूची का प्रकाशन होगा। 28 एवं 29 जून को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed