फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of the Welcome of the Kantaris

कांवरियों के स्वागत की शुरू हुई तैयारी

Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation of the Welcome of the Kantaris
Preparation of the Welcome of the Kantaris
कांवड़ियों के स्वागत की शुरू हुई तैयारी, कुंभ जैसी होगी सफाई
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में अफसरों की तय की जिम्मेदारी, मार्गों-शिव मंदिरों की मांगी सूची
बिजली-पानी समेत अन्य व्यवस्था की समीक्षा की, अनुपस्थित इंजीनियर स्पष्टीकरण तलब
प्रयागराज। कांवड़ियों के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। पूरे मार्ग, मंदिरों तथा घाटों पर कुंभ जैसी सफाई व्यवस्था होगी। सावन महीने में होने वाले आयोजनों के मद्देनजर डीएम ने सोमवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ में अफसरों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने कांवड़ियों वाले मार्गों, घाटों तथा शिव मंदिरों की सूची भी मांगी है। बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड-3 से स्पष्टीकरण भी तलब किया।

सावन मास 17 जुलाई शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल से शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। रोजाना हजारों की संख्या में कांवड़िए वाराणसी जाते हैं। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बैठक में हर पहलू से तैयारी की समीक्षा की। उनका सफाई पर विशेष जोर रहा। निर्देश दिया कि कांवड़ियों के मार्ग, घाटों तथा मंदिरों में सफाई की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। भंडारा वाले स्थानों पर सफाई के भी विशेष इंतजाम हों। इसके लिए अलग-अलग अफसरों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने दशाश्वमेध एवं संगम तट पर बेरिकेडिंग, बिजली आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि बिजली के तार कहीं लटके न रहें इसके लिए पूरे मार्ग तथा आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर लिया जाए। बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाने का भी निर्देश दिया। ताकि, किसी तरह की गड़बड़ी तत्काल ठीक कर ली जाए। श्रावण मास के दौरान विविध आयोजन होते हैं। इसी दौरान बकरीद भी है। इसे ध्यान में रखकर सभी पक्षों के साथ बैठक का निर्णय लिया गया। पीस कमेटी की भी लगातार बैठकें हाेंगी। ताकि, आयोजन के दौरान सौहार्द बना रहे। डीएम ने थानों में पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था का भी निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
पॉलिथीन का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित
श्रावण के दौरान होने वाले आयोजनों में पॉलिथीन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed