फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of rally get fast from ground ceremony

भूमि पूजन के साथ रैली की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation of rally get fast from ground ceremony
परेड गाउंड पर प्रधानमंत्री की रैली के लिए सोमवार को भाजपा की ओर से भूमि पूजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 जून को होने वाली रैली के लिए सोमवार को परेड मैदान में भूमि पूजन के साथ तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली। यहां भारी-भरकम पंडाल की व्यवस्था की जाएगी। भाजपा को रैली में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। उधर, सभा और बैठकें आयोजित कर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन


परेड मैदान में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इसमें सांसद श्यामा चरण गुप्त, नरेंद्र सिंह गौर, अवधेश गुप्ता, प्रभाशंकर पांडेय, डॉ.कमला सिंह, नरेंद्र देव, शशि वार्ष्णेय, सुशील मिश्रा, विभूती नारायण सिंह, शिवदत्त पटेल, मनोज कुशवाहा, नवीन दीक्षित, अमरेश श्रीवास्तव, शैल तन्या, प्रेमलता आदि मौजूद थीं। केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री गुप्त ने रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। बताया गया कि इसके लिए शहर में प्रदेश अध्यक्ष की चार स्थानों पर सभाएं होंगी। रैली सफलता के लिए वार्ड एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सहयोगी लिया जाएगा। बैठक में महानगर संयोजक शशि वार्ष्णेय, प्रभारी राजेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से मुट्ठीगंज चौराहा जनजागरण सभा हुई। इसमें सांसद श्री गुप्त एवं प्रदेश महामंत्री ने आज पूरे देश की नजरें इलाहाबाद पर टिकी हैं। रैली के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विदुप अग्रहरि, पार्षद गणेश केसरवानी ने भी रैली की सफलता की अपील की। सभा की अध्यक्षता व्यापारी नेता सतीश चंद्र केसरवानी एवं संचालन प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश केसरवानी ने किया। अखिल भारतीय एकलव्य कल्याण सेवा समिति एवं भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक में रैली में जिले के निषाद समाज की भागीदारी पर रणनीति बनाई गई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र निषाद ने कहा कि निषाद मोदी का जोरदार स्वागत करेगा। बैठक में राकेश निषाद, प्रमोद निषाद, हरिशंकर निषाद, संजय निषाद, महेश निषाद, माझी रामदुलार सेनानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद को स्वच्छ रखने की अपील
भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक एवं प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर 12 एवं 13 जून को इलाहाबाद स्वच्छ रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पीएम समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन, नगर निगम, एडीए के साथ भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।


जवाहरबाग कांड के विरोध में डीएम को ज्ञापन
भाजपा जिला एवं महानगर के कार्यकर्ताओं ने मथुरा के जवाहकबाग की घटना के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में जवाहरबाग कांड की निंदा की। कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करती है। भाजपा इस घटना की सीबीआई जांच के साथ मृत पुलिस कर्मियों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा सभी सुविधाएं देने की मांग करती है। धरने में सांसद श्यामा चरण गुप्त, नरेंद्र सिंह गौर, विभूति नारायण सिंह, धुन्नू भइया, शशि वार्ष्णेय, मनोज कुशवाहा, कुंज बिहारी, अमरेश श्रीवास्तव, राजेंद्र मिश्रा, विक्रमजीत सिंह भदौरिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed