{"_id":"5b1d7ab84f1c1bae6e8b756e","slug":"preparation-of-inquiries-from-commission-personnel-selected-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग कर्मियों, चयनित अफसरों से फिर पूछताछ की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग कर्मियों, चयनित अफसरों से फिर पूछताछ की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम सोमवार को इलाहाबाद पहुंच रही है। सीबीआई आयोग के कुछ अफसरों एवं कर्मचारियों, पीसीएस-2015 के चयनित अफसरों से पूछताछ की तैयारी में है। इस दौरान परीक्षाओं में अनियमितता से संबंधित गंभीर शिकायतें दर्ज कराने वाले लोगों के बयान भी लिए जाएंगे और उनसे साक्ष्य इकट्ठा किए जाएंगे। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
हालांकि सीबीआई के कुछ अफसर गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में नियमित रूप से रुके हुए हैं और सीबीआई की जांच पड़ताल जारी है लेकिन सोमवार को एक नई टीम के इलाहाबाद पहुंचने से पहले कैंप कार्यालय में हलचल अचानक बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने आयोग के कुछ वर्तमान एवं पूर्व अफसरों को कैंप कार्यालय बुलाने की तैयारी कर रखी है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। सीबीआई अब उन बिंदुओं पर पूछताछ करेगी, जो भर्ती परीक्षाओं में जांच के दौरान मिली गड़बड़ियों से संबंधित हैं। इसके अलावा सीबीआई ने पीसीएस-2015 के संदग्धि चयनित अफसरों से भी दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर रखा है। इस बार पूछताछ आपराधिक धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत होनी है। ऐसे में किसी बड़ी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने कुछ ऐसे चयनित अफसरों को भी पूछताछ के लिए बुला रखा है, जिन्हें पिछली बार नहीं बुलाया गया था। जांच के दौरान उनका चयन भी संदिग्ध पाए जाने पर सीबीआई अब उनसे भी पूछताछ की तैयारी में है। इस दौरान सीबीआई की टीम उन लोगों का बयान आधिकारिक रूप से दर्ज कर सकती है, जिन्होंने परीक्षाओं में धांधली से संबंधित गंभीर शिकायतें की हैं और परीक्षाओं में गड़बड़ी से संबंधित उनके पास महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। सीबीआई शिकायतकर्ताओं से साक्ष्य भी इकट्ठा करेगी।