फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for release of RO / ARO exam results, know when the result will be released

यूपी : आरओ/एआरओ परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी, जानें कब जारी होगा परिणाम

Sat, 03 Sep 2022 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर 2021 को 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 559155 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 274571 अभ्यर्थियों (49.10 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Preparation for release of RO / ARO exam results, know when the result will be released
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। रिजल्ट एक सप्ताह के भीतर घोषित किया जा सकता है। मुख्य परीक्षा को चार माह बीत चुके हैं।

विज्ञापन



आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर 2021 को 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 559155 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 274571 अभ्यर्थियों (49.10 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 29 जनवरी 2022 को जारी किया था, जिसमें 4830 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा को चार माह बीत चुके हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और आयोग एक सप्ताह के भीतर मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। इसके बाद एआरओ के पदों पर सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट देना होगा। टाइप टेस्ट के बाद आरओ/एआरओ भर्ती-2021 का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।


चार साल तक भर्ती के लिए किया इंतजार
अभ्यर्थियों ने आरओ/एआरओ की नई भर्ती के लिए चार तक इंतजार किया। इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2017 में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। चार साल पहले आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुए थी, जिसमें 663 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed