फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for recruitment of 745 posts of Assistant Professor, details of vacant posts sent to Directorate

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 745 पदों पर भर्ती की तैयारी, निदेशालय को भेजा रिक्त पदों का ब्योरा

Sun, 27 Aug 2023 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 10:42 PM IST
सार

UPHESC : प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में तो असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती नया शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा, लेकिन राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर सीधी भर्ती पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ही कराएगा। आयोग ने बीते दिनों राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की है।

विज्ञापन
Preparation for recruitment of 745 posts of Assistant Professor, details of vacant posts sent to Directorate
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 745 पदाें पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस माह की शुरुआत में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था, जो निदेशालय को उपलब्ध करा दिया गया है। इन पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग करेगा।

विज्ञापन

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में तो असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती नया शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा, लेकिन राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर सीधी भर्ती पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ही कराएगा। आयोग ने बीते दिनों राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की है।

विज्ञापन


इस माह की शुरुआत में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय महाविद्यालयों के सभी प्राचार्यों को पत्र जारी कर वैकेंसी ग्रिड पोर्टल को अपडेट किए जाने के निर्देश दिए थे। स्थानांतरण, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति एवं अन्य कारणों से रिक्त हुए पदों की जानकारी वैकेंसी ग्रिड पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया था। कॉलेजों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

745 पद चल रहे हैं रिक्त

इसके तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3160 पद सृजित हैं। इनमें से 2415 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं और विभिन्न विषयों में 745 पद रिक्त हैं। इन्हीं रिक्त पदों पर अब भर्ती की तैयारी है। निदेशालय की ओर से रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा और इसके बाद आयोग नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।

प्रतियोगी छात्र भी मांग कर रहे हैं कि राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए, क्योंकि नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के इंतजार में अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती एक साल से अधिक समय से अटकी है। आवेदन करने वाले 1.14 लाख अभ्यर्थियों को भर्ती शुरू होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed