फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for recruitment after the end of the code of conduct

आचार संहिता खत्म होने के बाद भर्ती की तैयारी, शिक्षा सेवा चयन आयोग में अफसरों की हुई पहली बैठक

Fri, 29 Mar 2024 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 02:58 PM IST
सार

कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल और 12 सदस्यों की जल्द बैठक होने की बात कही जा रही है। उसमें आयोग की ओर से निर्णय लिए जाएंगे। इससे पहले विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी ने बैठक कर आयोग की कार्यपद्धति व भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर को चर्चा की।

विज्ञापन
Preparation for recruitment after the end of the code of conduct
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में आचार संहिता खत्म होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। आयोग के गठन के बाद अफसरों की बृहस्पतिवार को पहली बैठक में पदों के विवरण तैयार करने के साथ अन्य प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक में चार सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल और 12 सदस्यों की जल्द बैठक होने की बात कही जा रही है। उसमें आयोग की ओर से निर्णय लिए जाएंगे। इससे पहले विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी ने बैठक कर आयोग की कार्यपद्धति व भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर को चर्चा की। बैठक में नवनियुक्त चार सदस्य केसी वर्मा, कीर्ति गौतम, विनोद सिंह, विमल कुमार विश्वकर्मा के अलावा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव रत्नप्रिया, उपसचिव शिवजी मालवीय, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के प्रभारी उपसचिव नवल किशोर रहे।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पूर्व में विज्ञापित पदों व इनके सापेक्ष आए आवेदनों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से ही 4100 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 13 लाख से अधिक आवेदन पहुंचे थे। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। ये नीतिगत फैसले हैं। इसलिए आयोग की बैठक में इस पर निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन, बिजली बिल के भुगतान आदि का उठा मुद्दा

बैठक में सदस्यों, अफसरों, अन्य कर्मचारियों के वेतन, बिजली बिल का भुगतान, बैठने की व्यवस्था, फाइलों के रखरखाव आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अफसरों का कहना था कि वित्त नियंत्रक की नियुक्ति के बगैर वेतन का भुगतान नहीं हो सकता। अफसरों ने बताया कि चयन बोर्ड में लेखाधिकारी रहे हैं, लेकिन उनके पास वेतन आदि स्वीकृत करने का अधिकार नहीं है। विशेष सचिव ने बताया कि शासन के संज्ञान में पूरी बात है। आयोग में सचिव व वित्त नियंत्रक की नियुक्ति की फाइलें आगे बढ़ा दी गई हैं। जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
आयोग में होंगे 100 से अधिक अफसर-कर्मचारी

विशेष सचिव की अध्यक्षता में बैठक में आयोग में पदों के सृजन पर भी चर्चा हुई। सचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक के अलावा कंप्यूटर सहायक, प्रधान सहायक, वरिष्ठ लिपिक, कनिष्क लिपिक आदि पद सृजित कर इन पर भर्ती किए जाने पर सहमति बनी। अफसरों के अनुसार आयोग में कुल 100 पद होंगे। विशेष सचिव ने चयन बोर्ड, उच्चतर आयोग में नियुक्त अफसरों एवं कर्मचारियों का विवरण भी एकत्रित किया। इन्हें नए आयोग में ही समायोजित किए जाने की तैयारी है।

उच्चतर के अफसर-कर्मचारी कल से नए आयोग में बैठेंगे

बैठक में उच्चतर आयोग के अफसराें और कर्मचारियों को नवगठित शिक्षा सेवा चयन आयोग मुख्यालय में बैठने के लिए कहा गया। शनिवार से अफसर और कर्मचारी नए आयोग में बैठने भी लगेंगे। इसके अलावा उच्चतर की फाइलें, दस्तावेज, फर्नीचर आदि सामान भी नए आयोग में लाए जाएंगे। अफसरों ने बताया कि सभी सामान एक सप्ताह में शिफ्ट कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed