{"_id":"5f8608ad8ebc3e9be55bb2b1","slug":"preparation-for-grant-of-university-status-to-ishwar-sharan-digra-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की तैयारी
Wed, 14 Oct 2020 12:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा मिल सकता है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस पर सहमति दी है। मंगलवार को कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने इस मसले पर कहा कि इस दिशा में कॉलेज प्रशासन जो प्रयास करना चाहता है, उसमें जितना सहयोग हो सकेगा, वह जरूर करेंगी।
दरअसल, कॉलेज प्रशासन इस बारे में जल्द ही एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने जा रहा है। कॉलेज के पास 80 एकड़ जमीन भी है और नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाए जाने के प्रयास चल रहे हैं। सरकार का रुख भी सकारात्मक है। राज्यपाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो काम विश्वविद्यालय कर रहे हैं, वही ईश्वर शरण पीजी कॉलेज भी कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘मैंने यूपी में पहला ऐसा महाविद्यालय देखा, जहां बड़े पैमाने पर रिसर्च होती है।’ इसके साथ ही राज्यपाल ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह से कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाली सभी बेटियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराएं और इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को भेजें। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ लड़कियों की शादी के बारे में सोचते हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते। बेटियां स्वस्थ होंगी, तभी समाज स्वस्थ रहेगा।