{"_id":"636941a6899d96574f44b387","slug":"preparation-for-cancellation-of-arms-license-of-crpf-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सीआरपीएफ जवान के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सीआरपीएफ जवान के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी
Mon, 07 Nov 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:04 PM IST
सार
मेहंदौरी कॉलोनी में दो दिन पहले हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। मामले में पांच नामजद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से मुख्य आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान ने की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेहंदौरी में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपी सीआरपीएफ जवान तारिक के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में मंगलवार को रिपोर्ट डीएम को भेजी जा सकती है। उधर फरार आरोपी फैसल का 48 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं हासिल कर सकी है।
विज्ञापन
मेहंदौरी कॉलोनी में दो दिन पहले हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। मामले में पांच नामजद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से मुख्य आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक नामजद आरोपी फैसल पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
अन्य तीन नामजद आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस घटना में उनकी संलिप्तता की जांच में जुटी है। उधर पुलिस ने मुख्य आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सुलह के लिए बनाया जा रहा दबाव
उधर मुकदमा वादी नदीम ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अफसरों से गुहार लगाई। आरोप लगाया कि मौके से पकड़े जाने के बावजूद सिर्फ एक पर कार्रवाई की गई। एक अन्य नामजद अभियुक्त फैसल घटना के बाद से फरार है और उसे भी पकड़ा नहीं जा सका है। मुकदमा वापस लेने व सुलह के लिए उसे धमकाया व दबाव बनाया जा रहा है। इससे उसका परिवार दहशत में है। उसने अफसरों से सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई है।