फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preliminary examination of Uppsc APO recruitment on July 10, centers set up in Prayagraj and Lucknow

यूपीपीएससी : एपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 10 जुलाई को, प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए केंद्र

Fri, 13 May 2022 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 May 2022 08:47 PM IST
सार

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हुए थे, जो 21 मई तक लिए जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए एलएलबी (विधि स्नातक) करने वाले 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन के लिए अर्ह हैं।

विज्ञापन
Preliminary examination of Uppsc APO recruitment on July 10, centers set up in Prayagraj and Lucknow
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

सहायक आयोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2022 की प्रारंभिक परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के वर्ष 2022 के कैलेंडर में यह परीक्षा शामिल नहीं थी। आयोग ने शुक्रवार को परीक्षा तिथि घोषित कर दी। परीक्षा प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन



इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हुए थे, जो 21 मई तक लिए जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए एलएलबी (विधि स्नातक) करने वाले 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन के लिए अर्ह हैं। आयोग ने इससे पूर्व एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद एपीओ के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन



अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि रिक्त पदों पर नई भर्ती शीघ्र शुरू की जाए। नई भर्ती का विज्ञापन जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। इस बार एपीओ के 44 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। नियमत: प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक नए पदों का अधियाचन आने पर उसे भर्ती में शामिल किए जाने का प्रावधान है। ऐसे में पदों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रोग्रामर श्रेणी-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी/प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा-2021 के तहत प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों के प्रवेाश् पत्र शुक्रवार को जारी कर दिए। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह परीक्षा 25 मई को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियम तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित हों।


राज्य कृषि सेवा के पांच पदों का इंटरव्यू 19 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 के तहत जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2 ग्रेड- और प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी- के पांच पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू 19 मई को दो सत्रों में सुबह नौ बजे और अपराह्न एक बजे से होगा। आयोग के सचिव जगदीश के साक्षात्कार के लिए सात अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थी शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित सभी अंक तालिकाओं, उपाधि एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed