फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagrja maghmela 2020 news

संगम पर माघ मेला बसाने कार्ययोजना बनाने में जुटे अफसर

Wed, 23 Sep 2020 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagrja maghmela 2020 news
Prayagrja maghmela 2020 news
-शासन के निर्देश पर मंगलवार रात बुलाई गई प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बैठक में खींचा गया खाका
विज्ञापन

-बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क और पांटून पुल निर्माण के लिए विभागवार कार्ययोजना बनाने का निर्देश
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद संगम की रेती पर माघ मेला बसाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार की रात प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बैठक में मेले के स्वरूप पर मंथन किया गया। अफसरों ने कोविड-19 के संक्रमण के बीच मेला कराने के तौर-तरीकों और उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विभागवार प्रस्ताव तलब किए गए।
परेड स्थित कार्यालय में रात करीब आठ बजे प्रयागराज मेला प्राधिकरण की हुई बैठक में माघ मेला-2021 की रूपरेखा पर विचार विमर्श के साथ ही विभागवार कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया। माघ मेला को लेकर इस बार प्राधिकरण की यह पहली बैठक बुलाई गई थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और संतों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने बीते दिनों कोविड प्रोटोकॉल के तहत मेला कराने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद से ही अफसर तैयारियों में जुट गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की मौजूदगी में मेले के प्रारूप पर प्राधिकरण की बैठक में विभागवार प्रस्ताव मांगे गए। इसमें पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील कठेरिया के अलावा जल निगम, बिजली, चिकित्सा, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान अफसरों से मेला के स्वरूप और कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति के बीच क्या-क्या कराया जा सकता है, इस पर सुझाव मांगा गया। इसी के साथ माघ मेले की कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया। कार्ययोजना तैयार होने के साथ ही बजट की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले माघ मेला के लिए अगस्त में ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाती थी। मेले का स्वरूप तय हो जाता था, लेकिन इस बार अभी इस दिशा में कोई खाका नहीं खींचा जा सका है। कहा जा रहा है कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संगम की रेती पर माघ मेला बसाया जाएगा। इसके लिए जहां हर साल पांच सेक्टर में मेला लगता था, वहीं इस बार सात या आठ सेक्टर बनाए जाने की उम्मीद है।

संगम पर माघ मेला किस तरह से कराया जाए और क्या-क्या हो सकता है, इसके लिए विभागवार कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है। विभागों के प्रस्ताव आने पर आगे कदम बढ़ाया जाएगा। -रजनीश मिश्र, प्रभारी अधिकारी, प्रयागराज मेला प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed