फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagrajj: Three policemen, including the outpost in-charge, appear in line for making women sit at the police station for several hours.

Prayagrajj : महिलाओं को कई घंटे थाने पर बैठाने पर चौकी इंचार्ज  समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 

Mon, 27 Jun 2022 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:40 PM IST
सार

बहरिया थाना क्षेत्र के चिंतामणि पुर निवासी संदीप शर्मा अधिवक्ता हैं। दो जून को किसी से भूमि को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी मामले में पुलिस ने संदीप के घर की महिलाओं को थाने बुलाया और लगभग कई घंटे तक अवैध रूप से थाने में बैठने को मजबूर किया।

विज्ञापन
Prayagrajj: Three policemen, including the outpost in-charge, appear in line for making women sit at the police station for several hours.
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अधिवक्ता के घर की महिलाओं को अवैध रूप से कई घंटे तक थाने में  बैठाना बहरिया पुलिस को महंगा पड़ गया। मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो एसएसपी ने चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन



बहरिया थाना क्षेत्र के चिंतामणि पुर निवासी संदीप शर्मा अधिवक्ता हैं। दो जून को किसी से भूमि को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी मामले में पुलिस ने संदीप के घर की महिलाओं को थाने बुलाया और लगभग कई घंटे तक अवैध रूप से थाने में बैठने को मजबूर किया। इसकी शिकायत एसएसपी से उसी दिन की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



बाद में संदीप शर्मा ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर बहरिया पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। न्यायालय ने आरोपों को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी को निर्देश दिया था कि एक सप्ताह के अंदर  जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसएसपी अजय कुमार ने मामले की जांच एसपी यमुनापार से कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज सिकंदरा हीरालाल, चौकी में तैनात एसआई आकाश यादव एवं महिला आरक्षी प्रवेश कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय में 27 जून तिथि निश्चित की गई थी। एसएसपी ने आज ही जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed