{"_id":"627d4bdf138d801da375aac3","slug":"prayagraj-youth-shot-in-dhumanganj-report-against-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : धूमनगंज में युवक को गोली मारी, दस के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : धूमनगंज में युवक को गोली मारी, दस के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 12 May 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 May 2022 11:33 PM IST
सार
उमरी के रहने वाले उमैद और मरियाडीह के रहने वाले गफ्फार के परिवारों में चार मई को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। उमैद पर आरोप था कि उसने गफ्फार के परिवार वालों को पीट दिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
धूमनगंज के नीमसराय चिकहना इलाके में बृहस्पतिवार की शाम उमैद (30) को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों में ईद के दौरान विवाद हुआ था।
विज्ञापन
उमरी के रहने वाले उमैद और मरियाडीह के रहने वाले गफ्फार के परिवारों में चार मई को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। उमैद पर आरोप था कि उसने गफ्फार के परिवार वालों को पीट दिया था। बृहस्पतिवार को उमैद नीमसराय में नाश्ते की दुकान पर बैठा था। उसी समय दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। उनमें फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उमैद को गोली मार दी गई। गोली उसके हाथों में लगी। पैरों में छर्रे लगे।
विज्ञापन
गोली चलते ही वहां हड़कंप मच गया। हमलावर पक्ष भाग निकला। पुलिस ने उमैद को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या ने बताया कि पीड़ित ने दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में चार मई को विवाद हुआ था। उसी को लेकर आज भी विवाद हो गया था।
विज्ञापन