{"_id":"5cb0f676bdec2214107d1edf","slug":"prayagraj-youth-congress-former-national-secretary-baba-tiwari-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव बाबा तिवारी भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव बाबा तिवारी भाजपा में शामिल
Sat, 13 Apr 2019 02:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
nadda
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी उर्फ बाबा तिवारी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा यूपी प्रभारी जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान बाबा तिवारी के साथ सपा के वरिष्ठ नेता बृजेश भारतीय ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों नेताओं ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। दोनों ने ही जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा की रीति के अनुसार चलने की प्रतिबद्धता जताई। भाजपा ज्वाइन करने के बाद बाबा ने बताया कि 15 अप्रैल तक उनकी टीम के अन्य सदस्य भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करेंगे।
इस मौके पर विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, रणजीत सिंह, कमलेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, राजू राय, अजय राय, विपुल मित्तल, विजय बहादुर सिंह, नवरत्न कात्याल, मानस शर्मा, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, कुंज बिहारी मिश्र, राजू शुक्ला, संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में गौहनिया में सपा नेता राजेंद्र कुमार मिश्र बबुआन के नेतृत्व में दर्जनों लोगोें ने डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं बारा विधायक डॉ. अजय भारती के समक्ष भाजपा ज्वाइन कर ली। राजेंद्र मिश्र बबुआन बारा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रमाकांत मिश्र के पुत्र हैं। यहां इन सभी लोगों का रीता जोशी ने कमल पट्टी पहनाकर स्वागत किया।