प्रयागराज : महापौर और मंत्री नंदी के घर पहुंचे यो यो हनी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाइव कंसर्ट प्रोग्राम में शामिल होने आज संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडयूसर, कंपोजर, पॉप सिंगर एवं रैपर हनी सिंह प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास पर पहुंचे। प्रयागराज की प्रथम नागरिक होने के नाते मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने यो यो हनी सिंह का अपने आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान महापौर के परिवार के सदस्यों के साथ ही पुत्री जान्हवी और पुत्र नमन ने भी हनी सिंह के प्रयागराज आगमन पर बधाई दी। इस दौरान बातचीत करते हुए यो यो हनी सिंह ने प्रयागराज में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। हनी सिंह ने कहा कि प्रयागराज और प्रयागराज वासियों का स्नेह उन्हें यहां खींच कर ले आता है।
हनी सिंह ने कहा कि प्रयागराज देश के तमाम जीवंत, आध्यात्मिक एवं महत्वपूर्ण शहरों में एक है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ ही उनकी पूरी टीम और परिवार के सदस्यों ने यो यो हनी सिंह का स्वागत किया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही।