फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Yesvantpur and Kanpur-Madurai special trains cancelled; decision taken due to yard remodeling work.

रेलवे : प्रयागराज-यशवंतपुर और कानपुर-मदुरै स्पेशल निरस्त, यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण लिया गया निर्णय

Sun, 27 Sep 2026 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

प्रयागराज से बंगलूरू के यशवंतपुर और कानपुर से मदुरै के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन अगले माह अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी। ऐसे में जिन लोगों ने पितृपक्ष, दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनजर ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा रखे हैं उन्हें परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
Prayagraj-Yesvantpur and Kanpur-Madurai special trains cancelled; decision taken due to yard remodeling work.
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से बंगलूरू के यशवंतपुर और कानपुर से मदुरै के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन अगले माह अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी। ऐसे में जिन लोगों ने पितृपक्ष, दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनजर ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा रखे हैं उन्हें परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, मध्य प्रदेश के आगासोद स्टेशन पर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। इससे प्रयागराज से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि प्रयागराज से यशवंतपुर जाने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी इस सूची में शामिल है। गाड़ी संख्या 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (जो प्रत्येक बुधवार को चलती है) आगामी 30 सितंबर 2026, सात अक्तूबर 2026 और 14 अक्तूबर 2026 को पूरी तरह निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन (जो प्रत्येक शनिवार को संचालित होती है) तीन , दस एवं 17 अक्तूबर नहीं चलाई जाएगी। इसके अलावा 01925 कानपुर सेंट्रल- मदुरै साप्ताहिक विशेष ट्रेन (बुधवार) दिनांक 30 सितंबर 2026, सात अक्तूबर 2026 एवं 14 अक्तूबर 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 01926 मदुरै – कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन (शनिवार) दिनांक तीन, दस एवं 17 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज होकर चलेगी बनारस-लोकमान्य तिलक स्पेशल

प्रयागराज। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली एवं छठ पर्व पर मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बनारस से लोकमान्य तिलक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। छिवकी रेलवे स्टेशन के रास्ते स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

बनारस से गाड़ी संख्या 05167 का संचालन प्रत्येक शनिवार दस अक्तूबर से 28 नवंबर तक सुबह 9.50 बजे होगा। दोपहर 2.15-2.20 बजे ट्रेन का आगमन-प्रस्थान प्रयागराज छिवकी में होगा। अगले दिन ट्रेन शाम 4.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में 05168 का संचालन लोकमान्य तिलक से प्रत्येक रविवार 11 अक्तूबर से 29 नवंबर की शाम 6.10 बजे होगा। अगले दिन शाम 7.20-7.25 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रात 12.50 बजे बनारस पहुंच जाएगी।

एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के चार, एसी इकोनॉमी के दो, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक, स्लीपर के छह, सामान्य श्रेणी के पांच एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed