फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj World Largest City Records Cleaner Air Than Rishikesh, Sets New Benchmark

UP: दुनिया का सबसे बड़ा शहर प्रयागराज... हवा की गुणवत्ता ऋषिकेश से भी अच्छी; प्रदूषण नियंत्रण में नया रिकॉर्ड

Mon, 10 Feb 2025 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Feb 2025 12:16 PM IST
सार

दुनिया के सबसे बड़े शहर की हवा की गुणवत्ता ऋषिकेश से भी ज्यादा सेहतमंद है। जनवरी में महज सात दिन और फरवरी में महज दो दिन हवा की सेहत बिगड़ी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से जारी एडवायजरी के अनुसार काम हो रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj World Largest City Records Cleaner Air Than Rishikesh, Sets New Benchmark
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित वीआईपी घाट के पास पक्के घाट पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े शहर प्रयागराज ने श्रद्धालुओं की संख्या के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज की हवा पिछले चार सालों में सबसे साफ है। 
विज्ञापन


जनवरी में महज सात दिन और फरवरी में केवल दो दिन ही कुछ हिस्सों की हवा की गुणवत्ता खराब हुई। बात करें पूरे शहर की तो एयर क्वालिटी इंडेक्स ग्रीन जोन में बना हुआ है। उत्तराखंड के शहर देहरादून (93) और ऋषिकेश (76) की तुलना में प्रयागराज का एयर क्वालिटी इंडेक्स 57 रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार जनवरी के महीने में तेलियरगंज का इलाका सबसे अधिक साफ रहा और 30 दिनों तक एयर क्वालिटी इंडेक्स ग्रीन जोन में था। वहीं नगर निगम का क्षेत्र 28 और झूंसी 24 दिन ग्रीन जोन में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स झूंसी का 156, नगर निगम का 143 और मोतीलाल नेहरू एयर स्टेशन का 134 तक गया था। जनवरी 2022 में मोतीलाल नेहरू एयर स्टेशन का एक्यूआई 354, जनवरी 2023 में 237 और जनवरी 2024 में 202 तक पहुंच गया था।
 

झूंसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स जनवरी 2022 में 301, जनवरी 2023 में एक्यूआई 215 और जनवरी 2024 में अधिकतम एक्यूआई 158 था। नगर निगम का एक्यूआई जनवरी 2022 में 272, जनवरी 2023 में 235 और जनवरी 2024 में 229 था। 

 

प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से लगातार कराई जा रही मॉनिटरिंग और विभागों के समन्वय से शहर की हवा की सेहत महाकुंभ के दौरान नहीं बिगड़ी। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एससी शुक्ला ने बताया कि मेला क्षेत्र में लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है 

 

और शहर के क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग की गई है। इससे धूल नहीं उड़ने से वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने में सफलता मिली है। इसके साथ ही आम जनता से भी मानकों का पालन करने की अपील लगातार की जा रही है।

मोतीलाल नेहरू एनआईटी
जनवरी में अधिकतम एक्यूआई 134 रहा
30 दिन ग्रीन जोन में रहा

नगर निगम प्रयागराज
जनवरी 2022 में अधिकतम एक्यूआई 272
17 दिन खराब रही हवा

जनवरी 2023 में अधिकतम एक्यूआई 235
25 दिन खराब रही हवा

जनवरी 2024 में अधिकतम एक्यूआई 229
30 दिन खराब रही हवा

वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रयास
-मेला क्षेत्र में बालू और धूल के कण उड़ने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव
- शहर की कालोनियां में कराया गया इंटरलॉकिंग का कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed