फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Workers from Andhra said, we have not been charged rent

प्रयागराजः आंध्र से आए कामगारों ने कहा, हमसे नहीं लिया गया किराया

Mon, 11 May 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Workers from Andhra said, we have not been charged rent
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दूसरे राज्यों से श्रमिकों के आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान दो राज्यों गुजरात और आंध्र प्रदेश से तीन स्पेशल ट्रेनों में आए सैकड़ों की संख्या में श्रमिक प्रयागराज जंक्शन पर उतरे। खास यह कि आंध्र प्रदेश के करनूल सिटी आई स्पेशल ट्रेन के श्रमिकों ने कहा कि वहां उनसे कोई किराया नहीं लिया गया, जबकि गुजरात के नवसारी और सूरत से आई ट्रेनों से उतरे यात्रियों ने किराया लिए जाने की बात कही। इसमें भी कई ऐसे रहे जिन्होंने कहा कि उन्होंने रेल टिकट पर अंकित मूल्य से ज्यादा किराया चुकाया। 

विज्ञापन

Prayagraj: Workers from Andhra said, we have not been charged rent
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बीते एक सप्ताह के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर 11 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ चुकी हैं। इनके माध्यम से अब तक दस हजार से ज्यादा श्रमिक प्रयागराज आ चुके हैं। यहां आने के बाद काफी संख्या में श्रमिक रोडवेज बसों से प्रदेश के अन्य शहरों के लिए रवाना भी हुए। रविवार की सुबह 9.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पर करनूल सिटी से 24 कोच की ट्रेन पहुंची। इससे यहां 1248 यात्री उतरे। इन यात्रियों को जंक्शन के बाहर मौजूद 42 बसों से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Workers from Andhra said, we have not been charged rent
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस ट्रेन से आए कामगारों ने बताया कि उन्हें वहां स्थानीय प्रशासन की ओर से 715 रुपये का टिकट दिया गया। लेकिन, इसकी एवज में उनसे पैसे नहीं लिए गए। ट्रेन से आए सैफुद्दीन, जाहिरा, अब्बास अली, राम आसरे आदि ने बताया कि अन्य राज्यों से चल रही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से किराया लेने की बात सामने आई थी। इस वजह से हमने किराये के लिए पैसों का इंतजाम किया, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर टिकट दे दिया गया लेकिन इसके लिए भुगतान नहीं लिया गया। इससे बड़ी राहत मिली। 

विज्ञापन

Prayagraj: Workers from Andhra said, we have not been charged rent
prayagraj news - फोटो : prayagraj
वहीं दिन में 12.55 बजे आई नवसारी स्पेशल और शाम 6.20 बजे आई सूरत स्पेशल के यात्रियों ने किराया देने की बात कही। नवसारी स्पेशल से आए राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रयागराज तक आने के लिए प्रति व्यक्ति 595 रुपये का टिकट लगा।  उधर, सूरत से आई ट्रेन के यात्रियों ने बतौर किराया 590 रुपये देने की बात कही। हालांकि कई यात्रियों ने टिकट मूल्य पर अंकित किराये से ज्यादा देने की भी बात कही। नवसारी स्पेशल से 1151 मुसाफिर आए, जिन्हें 37 बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया जबकि सूरत स्पेशल से यहां1200 यात्री पहुंचे। 

चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही बिठाए गए बसों में 

तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने के बाद मुसाफिरों को कतारबद्ध करके यात्री आश्रय स्थल तक लाया गया। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए उनको एक घेरे में बिठाया और फिर उनका चिकित्सीय परीक्षण भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed