फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj will get three more private trains after Kashi Mahakal Express

काशी महाकाल के बाद तीन और निजी ट्रेनें मिलेंगी प्रयागराज को

Thu, 26 Aug 2021 08:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 08:24 AM IST
सार

दरअसल, पिछले वर्ष ही रेलवे द्वारा प्राइवेट सेक्टर की मदद से चलाई जाने वाले ट्रेनों के लिए टाइमलाइन तय करने के साथ 12 कलस्टर बनाए गए थे। इसमें प्रयागराज कलस्टर भी शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj will get three more private trains after Kashi Mahakal Express
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : SELF

विस्तार

रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियनों द्वारा भले ही कारपोरेट ट्रेन संचालन का विरोध किया जा रहा हो लेकिन  रेलवे द्वारा निजी ट्रेनों के संचालन में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे जोन में तेजस और काशी महाकाल एक्सप्रेस के संचालन के बाद रेलवे ने तीन और निजी ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू की है। इन तीनों ही ट्रेनों का संचालन आईआरसीटीसी द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछले वर्ष ही रेलवे द्वारा प्राइवेट सेक्टर की मदद से चलाई जाने वाले ट्रेनों के लिए टाइमलाइन तय करने के साथ 12 कलस्टर बनाए गए थे। इसमें प्रयागराज कलस्टर भी शामिल किया गया था। यहां से 13 निजी ट्रेनों का संचालन किया जाना था। फिलहाल रेलवे ने वाराणसी-नई दिल्ली के लिए निजी ट्रेनों के लिए टेंडर जारी किया गया है। यह रूट वाया प्रयागराज होगा। दो ट्रेनें दिल्ली के लिए एवं एक का संचालन पुणे के लिए किया जाना है। इस टेंडर में आईआरसीटीसी ने भी सहभागिता की है। बताया जा रहा है कि तेजस और काशी महाकाल के बाद आईआरसीटीसी को परिचालन की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि आईआरसीटीसी कोरोना के पूर्व वाराणसी से इंदौर के बीच काशी महाकाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन महामारी के कारण यह ट्रेन अभी बंद चल रही है। चर्चा है कि काशी महाकाल का संचालन इस बार के शारदीय नवरात्र के दौरान किया जा सकता है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा बताते हैं कि अभी वाराणसी-प्रयागराज-नई दिल्ली रूट के लिए निजी ट्रेनें चलाई जानी है। रेलवे की ओर से इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने भी सहभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed