{"_id":"5ce2be17bdec2207215a496a","slug":"prayagraj-will-confer-six-pink-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज परिक्षेत्र को मिलेगी छह पिंक बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज परिक्षेत्र को मिलेगी छह पिंक बस
Mon, 20 May 2019 08:17 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए पिंक बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र को शीघ्र ही मुख्यालय की ओर से पिंक बसें मिल जाएंगी। मुख्यालय की ओर से परिक्षेत्र को कुल छह पिंक बसें दी जाने की तैयारी की गई है। पिछले दिनों ही प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पिंक बसों का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था।
दरअसल निर्भया फंड से रोडवेज ने महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरूआत लखनऊ से की गई थी। अभी लखनऊ के आलमबाग से प्रतिदिन पांच पिंक बसें प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन के लिए संचालित हो रही हैं। हालांकि ये सभी बसें आलमबाग डिपो की हैं। पिछले दिनों ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन मुख्यालय को पत्र लिखकर प्रयागराज के लिए पिंक बसों की डिमांड की है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज परिक्षेत्र को छह पिंक बसें शीघ्र ही मिल जाएंगी।
इनका संचालन लखनऊ, गोरखपुर एवं फैजाबाद के लिए होगा।इसके संचालन से हर वर्ग की महिलाओं को फायदा तो होगा ही साथ ही बसों में महिला परिचालक होने से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार बस में लगा पैनिक बटन सुरक्षा का अलार्म होगा जिससे 100 नम्बर पुलिस का स्वत: डायल होकर कुछ ही देर में पुलिस सहायता के लिए पहुंचेगी। इसमें महिलाएं अपने परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ भी सफर कर सकती हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन की तर्ज पर जीरोरोड बस स्टेशन पर भी अब बसों के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। वर्तमान समय जीरोरोड डिपो से मिर्जापुर, रेनूकूट, शक्तिनगर, सोनभद्र, ओबरा, बांदा, चित्रकूट, महोबा, मऊ, विंध्याचल आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है, लेकिन बसों के प्लेटफार्म न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने वहां पांच प्लेटफार्म बनाने का निर्णय लिया है। बस स्टेशन पर बसों की समय सारिणी के लिए तीन एलसीडी भी लगाई जाएगी। एलसीडी में यहां से संचालित बसों की समय सारिणी प्रदर्शित होती रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने इसकी पुष्टि की है।