{"_id":"5d3378748ebc3e6cca5d8c0b","slug":"prayagraj-will-build-17-roads-smart-city-news-ald250003360","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज की सत्रह सड़कें बनेंगी स्मार्ट रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज की सत्रह सड़कें बनेंगी स्मार्ट रोड
विज्ञापन
Prayagraj will build 17 roads smart
शहर की 17 सड़कें बनेंगी स्मार्ट
0 फोरलेन बनाई जाएंगी, साथ ही होगी सेंट्रल लाइटिंग, बेंच भी लगेंगी
0 सिविल लाइंस की 9 और कटरा-मम्फोर्डगंज की 8 सड़कें चयनित
हिमांशु पांडेय
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर की सत्रह सड़कें स्मार्ट रोड में तब्दील होंगी। मिशन के दूसरे चरण के लिए इन सड़कों को चयनित किया गया है। फोरलेन बनाए जाने के साथ ही इन सड़कों पर सेंट्रल लाइटिंग, डिवाइडर बनाए जाएंगे। वकिंग स्ट्रीट पर बेंच भी लगाई जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब चालीस करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है, हालांकि अभी डीपीआर तैयार नहीं किया गया है। इन दिनों नगर निगम कार्यदायी एजेंसी की मदद से डीपीआर तैयार कराने में जुटा है।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चयनित सड़कों में सिविल लाइंस इलाके की कुल नौ सड़कें और मम्फोर्डगंज-कटरा की आठ सड़कें हैं। यह दोनों ही इलाके स्मार्ट सिटी मिशन के एबीडी एरिया हैं। एक लेन की चौड़ाई न्यूनतम 3.60 मीटर की मानी जाती है। निगम अभियंताओं के मुताबिक सिविल लाइंस में प्रस्तावित अधिकांश सड़कें तीन लेन की हैं, उनको चार लेन करने में परेशानी नहीं होगी। जबकि, कटरा में प्रस्तावित कुछ सड़क दो लेन की हैं। अगल-बगल अतिक्रमण के चलते इनको चार लेन बनाने में परेशानी पेश आएगी। निगम अभियंताओं का कहना है शहर की दूसरे स्मार्ट सिटी रोड के पैटर्न पर ही इन सड़कों में भी फुटपाथ के साथ ही सेंट्रल लाइटिंग, डिवाइडर बनाए जाएंगे।
यह सड़कें बनेंगी स्मार्ट
1- सरदार पटेल मार्ग एक्सटेंशन स्मार्ट रोड नंबर सात
विवेकानंद चौराहा से राजापुर वर्कशाप तक
2- सरोजनी नायडू रोड स्मार्ट सिटी नंबर नौ
नवाब युसूफ रोड क्रासिंग से म्यो रोड क्रासिंग तक
3- डा.लोहिया रोड स्मार्ट रोड नंबर 10
नवाब यूसुफ रोड क्रासिंग से म्यो रोड क्रासिंग तक
4- क्लाइव रोड स्मार्ट रोड नंबर 11
नवाब युसूफ रोड क्रासिंग से हनुमान मंदिर चौराहा तक
5-स्ट्रैची रोड स्मार्ट रोड नंबर 12
नवाब युसूफ रोड क्रासिंग से पीडी टंडन रोड क्रासिंग
6- कूपर रोड स्मार्ट रोड नंबर 13
नवाब युसूफ रोड क्रासिंग से थार्नहिल रोड क्रासिंग
7- ताशकंद रोड स्मार्ट रोड नंबर 15
पोलो ग्रांउड क्रासिंग से कमला नेहरू रोड क्रासिंग
8- तेज बहादुर सप्रु मार्ग स्मार्ट रोड नंबर 16
पुरूषोत्तम दास टंडन रोड क्रासिंग से कस्तूरबा गांधी रोड क्रासिंग
9- कमला नेहरू रोड स्मार्ट रोड नंबर 18
हिंदू हॉस्टल से मनमोहन पार्क
10- शोभनाथ सिंह रोड स्मार्ट रोड नंबर 21
यूनिवर्सिटी रोड क्रासिंग से लक्ष्मी टॉकीज क्रासिंग
11- कटरा रोड स्मार्ट रोड नंबर 22
कचेहरी रोड से जवाहर लाल नेहरू रोड
12- कमला नेहरू रोड रोड पार्ट-टू स्मार्ट रोड नंबर 23
मनमोहन पार्क क्रासिंग से लक्ष्मी टॉकीज चौराहा
13- कटरा रोड स्मार्ट रोड संख्या 24
मनमोहन पार्क से शोभनाथ सिंह रोड क्रासिंग
14- हाशिमपुर रोड स्मार्ट सिटी रोड नंबर 37
बालसन चौराहा से चर्चलेन चौराहा
15 टैगोर टाउन रोड से बालसन चौराहा से यशलोक अस्पताल
16- मम्फोर्डगंज रोड त्रिपाठी चौराहा से कचेहरी रोड
17- मम्फोर्डगंज रोड त्रिपाठी चौराहा से फौव्वरा चौराहा
0000
सत्रह सड़कें चयनित हो गई हैं। डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा। उम्मीद है बरसात खत्म होने के बाद इसका काम शुरू कराया जाएगा।
सतीश कुमार, मुख्य अभियंता, नगर निगम