फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: When BSA arrived on Scooty to inspect the school, many teachers were absent

प्रयागराज: जब बीएसए स्कूटी से पहुंचे विद्यालय का निरीक्षण करने, कई शिक्षक मिले नदारद

Wed, 13 Apr 2022 12:31 PM IST
विनोद सिंह प्रयागराज
प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 12:31 PM IST
सार

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे स्कूटी से बहादुरपुर विकासखंड के रहिमापुर प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। वहां का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। विद्यालय में बच्चें और सिर्फ रसोइयां ही मौजूद मिला।

विज्ञापन
Prayagraj: When BSA arrived on Scooty to inspect the school, many teachers were absent
Prayagraj News : स्कूटी से विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में इन दिनों स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को स्कूलों का हाल जानने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी स्कूटी से निकले। स्कूलों का हाल देखकर सन्न रह गए। एक विद्यालय में कोई प्रधानाध्यापक समेत कोई शिक्षक नहीं पहुंचा था तो एक स्कूल में दो शिक्षक बीएसए के सामने पहुंचे। शिक्षकों की अनुपस्थिति पर बीएसए ने खुद प्रार्थना करवाई और बच्चों को कक्षा में बैठाकर पढ़ाया भी। अनुपस्थित मिले शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन



बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे स्कूटी से बहादुरपुर विकासखंड के रहिमापुर प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। वहां का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। विद्यालय में बच्चें और सिर्फ रसोइयां ही मौजूद मिला। विद्यालय खुला हुआ था लेकिन न तो प्रधानाध्यापक तब आई थीं और न ही कोई शिक्षक। इस पर बीएसए ने बच्चों को कतार में लगवाकर प्रार्थना करवाया। इसके बाद क्लास भी लिया।

विज्ञापन

Prayagraj: When BSA arrived on Scooty to inspect the school, many teachers were absent
Prayagraj News : बीएसए ने स्कूल में रुककर कराई प्रार्थना। - फोटो : प्रयागराज

दो शिक्षकों ने बताया कि वह मड़ाई में हैं व्यस्त
यहां की प्रधानाध्यापिका मधु विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक सुमन शर्मा, जया देवी, सुनीता गुप्ता को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके बाद वह केशवापुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां भी शिक्षक अनुपस्थित मिले। करीब 8:30 बजे तक कोई शिक्षक नहीं आया था। स्कूल में 76 विद्यार्थी पंजीकृत थे लेकिन मात्र दस बच्चे ही स्कूल आए थे। बीएसए के सामने स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि वह हाउसहोल्ड सर्वे करते हुए आ रही थीं, जबकि दो शिक्षकों ने कटाई मड़ाई में व्यस्तता की बात कही। इसके बाद मलावा खुर्द विद्यालय का निरीक्षण किया।


यहां शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय हाउसहोल्ड सर्वे का डाटा भरते मिले। इस पर बीएसए ने अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। अंदावा स्थित स्कूल के निरीक्षण में समय सारिणी का प्रयोग होते नहीं पाया गया। वहीं बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिन स्कूलों के शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों को निलंबित करने के साथ एडवर्स एंट्री भी दी जाएगी। वेतन रोकने व सर्विस ब्रेक की भी कार्रवाई संभव है। 

Prayagraj: When BSA arrived on Scooty to inspect the school, many teachers were absent
Prayagraj News : स्कूटी से विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज

एबीएसए और एआरपी प्रार्थना सभा में शामिल होंगे
बीएसए ने बताया कि जनपद के सभी एबीएसए को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र के किसी न किसी विद्यालय की प्रार्थनासभा में जरूर शामिल होंगे। वहां कुछ देर रुककर पठन पाठन की भी व्यवस्था देखेंगे। इसी तरह सभी एआरपी को भी अपने क्षेत्र के किसी विद्यालय में मौजूद रहना होगा।



... तो दूरदराज के स्कूलों का क्या होगा हाल 
बीएसए बुधवार को स्कूटी से परिषदीय स्कूलों का हाल जानने पहुंचे। शहर से सटे ग्रामीण इलाके स्कूलों का जब यह हाल है तो यमुनापार और गंगापार के दूरदराज के परिषदीय स्कूलों का क्या हाल होगा। बुधवार को बीएसए के निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों की हकीकत सामने आ गई। दिनभर निरीक्षण की तस्वीर और खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed