फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: WhatsApp made shopping platform for women, earned income sitting at home

प्रयागराज : महिलाओं के लिए व्हाट्सएप बना शॉपिंग प्लेटफार्म, घर बैठे कर रहीं कमाई

Fri, 26 Mar 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Mar 2021 12:26 AM IST
सार

  • घर बैठे ग्रुप बनाकर बेंच रहीं सामान, लोगों तक पहुंचा रही अपना हुनर
  • ऑनलाइन कंपनियों की रिसेलर एप के जरिए कमा रहीं हैं मुनाफा

विज्ञापन
Prayagraj: WhatsApp made shopping platform for women, earned income sitting at home
prayagraj news : whatsapp shoping - फोटो : sociol media

विस्तार

प्रयागराज (सुरभि गुप्ता)। मीरापुर की पूनम बुटीक चलाती हैं। अपने बुटीक के लेटेस्ट कलेक्शन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने व्हाट्एप पर दोस्ताें का ग्रुप बनाया है। जिसमें वह अपने कलेक्शन की फोटो के साथ सारी डिटेल अपलोड करती हैं। ग्रुप में जिसे जो आउटफिट पसंद आता है, वो आर्डर कर देता है और रुपये उनके अकांउट में जाते हैं।

विज्ञापन

Prayagraj: WhatsApp made shopping platform for women, earned income sitting at home
prayagraj news : whatsapp shoping - फोटो : sociol media

सिर्फ पूनम ही नहीं प्रयागराज की ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने व्हाट्सएप को रोजगार का जरिया बना लिया है। महिलाओं के लिए व्हाट्सएप का प्रयोग अब सिर्फ दोस्तों से चैटिंग, वीडियो और इमोजी शेयर करने तक ही नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़ गया है। महिलाओं के लिए यह अब शापिंग प्लेटफार्म बन गया है। जिसमें वह घर बैठे ही न केवल अपने हुनर को लोगों तक पहुंचा रहीं हैं बल्कि अच्छी खासी आमदनी भी कर रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: WhatsApp made shopping platform for women, earned income sitting at home
prayagraj news : whatsapp shoping - फोटो : sociol media

सामान बेचने पर मिलता है कमीशन
सिर्फ अपना सामान बेंचने के लिए अलावा महिलाएं व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के सामान बेंच कर भी रोजगार हासिल कर रहीं है। अमेजॉन, मीशो, शॉप 101, वीटा बाइट, इंडिया मार्ट, फ्लिपकार्ट, कार्टले, वर्क फार्म होम जैसे कई एप डाउनलोड करके महिलाएं घर बैठे कमा रही हैं। ऑनलाइन बिजनेस करने वाली नया कटरा की रितिका श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने एबीसी केनाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें कंपनियों का सामान बेंचने पर 10 से 20 प्रतिशत कमिशन मिलता है। घर बैठे खाली समय में काम करने का यह बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन

Prayagraj: WhatsApp made shopping platform for women, earned income sitting at home
prayagraj news : whatsapp shoping - फोटो : sociol media
सिर्फ शहर तक नहीं है सीमित
खास बात यह है कि व्हाट्सएप के जरिए बिजनेस सिर्फ शहर नहीं बल्कि दूसरो तक भी बिजनेस फैला सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस करने वाली सलोरी की माला ने बताया कि वह व्हाट्एप पर ग्रुप बनाकर एक साथ 100 लोगों तक अपने सामान का प्रोमोशन करती हैं। जिसे जो सामान पसंद आता है उसे उसका आर्डर किया जाता हैं। दूसरी शॉपिंग एप की तरह से सामान पंसद न आने पर इसे वापस करने की भी विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed