प्रयागराज : पीएम के कार्यक्रम में महादेवी वर्मा, सुषमा स्वराज और रानी दुर्गावती के नाम से बनेंगे स्वागत द्वार
शनिवार को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए सीएम योगी के समक्ष भाजपा नेताओं ने भी वीरांगनाओं के नाम पर स्वागत द्वार बनाए जाने का सुझाव दिया था। सीएम को भी यह सुझाव पसंद आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परेड मैदान में मंगलवार 21 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को तकरीबन अंतिम रूप दिया जा चुका है। सीएम योगी के आगमन के बाद यहां कार्यक्रम स्थल पर बनाए जाने वाले गेट वीरांगनाओं, साहित्यकारों एवं महिला समाजसेवी के नाम पर रखे जाने की तैयारी की गई है। बताया जा रहा कि यहां बनाए जा रहे स्वागत द्वार का नाम रानी लक्ष्मीबाई, ऊदा देवी, रानी दुर्गावती, महादेवी वर्मा, सुषमा स्वराज आदि के नाम पर रखे जा सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शनिवार को इन नामों पर अपनी सहमति जताई थी।
दरअसल शनिवार को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए सीएम योगी के समक्ष भाजपा नेताओं ने भी वीरांगनाओं के नाम पर स्वागत द्वार बनाए जाने का सुझाव दिया था। सीएम को भी यह सुझाव पसंद आया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि स्वागत द्वार चर्चित महिला हस्तियों के नाम पर रहेंगे। इससे महिला सशक्तिकरण को बल भी मिलेगा। वहीं दूसरी ओर परेड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के तमाम जिलों से आने वाली महिलाओं के रहने-खाने और उनकी सुरक्षा के सारे इंतजाम में प्रशासन लगा हुआ है।
कई जिलों से महिला कार्यकर्ता पहुंचीं प्रयागराज
आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम में महिला मोर्चा ज्यादा सक्रिय है। इसके लिए प्रदेश के तमाम जिलों से महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रयागराज पहुंच चुकी हैं।
इन कार्यकर्ताओं को गोहनिया स्थित वात्सल्य स्कूल में ठहराया गया है। प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि प्रयागराज के जिन स्कूलों में महिलाओं को रोका जाएगा वहां उनकी मदद के लिए कम से कम दस महिला कार्यकर्ता तैनात रहेंगी। उधर, इस आयोजन को लेकर महानगर अध्यक्ष गण्ेाश केसरवानी की अध्यक्षता में महिला पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक भी की गई। बैठक में कविता यादव त्रिपाठी, शिखा रस्तोगी, अर्चना शुक्ला आदि की मौजूदगी रही।
भाजपा ने जारी किए कार्यक्रम प्रमुख के नाम
प्रयागराज। पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पार्टी पदाधिकारियों को कार्यक्रम प्रमुख बनाकर उन्हें तमाम दायित्व सौंपे हैं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी मंच साज सज्जा प्रमुख , राजू पाठक, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुपम मालवीय को वाहन पार्किंग प्रमुख, प्रमोद जायसवाल ,रमेश पासी को स्वच्छता प्रमुख, बृजेश मिश्रा, शोभिता श्रीवास्तव, गीता कनौजिया, सितारा लाल को ब्लॉक वालंटियर प्रमुख, विवेक अग्रवाल एवं अनिल केसरवानी को भोजन व्यवस्था प्रमुख, संजय श्रीवास्तव एवं सचिन जायसवाल को मोबाइल सचल टॉयलेट व्यवस्था प्रमुख, राजन शुक्ला एवं गिरजेश मिश्रा को वाहन प्रमुख, राम लोचन साहू एवं सुभाष वैश्य को जल व्यवस्था प्रमुख, राजेश सिंह पटेल एवं रोहित पांडे को सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख, राजेश केसरवानी को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रमुख, यश विक्त्रस्म त्रिपाठी को प्रचार प्रसार प्रमुख बनाया गया है। सभी प्रशासनिक अफसरों के साथ तालमेल कर अपने कार्य करेेंगे।