फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather The sun was not visible throughout the day, people shivered in their homes

Prayagraj Weather : दिन भर नहीं हुए सूर्य के दर्शन, घरों में ठिठुरते रहे लोग, बाजारों में दिखा ठंड का असर

Thu, 18 Dec 2025 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 05:10 PM IST
सार

Prayagraj Weather News : पछुआ हवाओं की तेज रफ्तार ने प्रयागराज में ठंड का प्रकोप अचानक बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को दिन भर भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। घने कोहरे और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Prayagraj Weather The sun was not visible throughout the day, people shivered in their homes
प्रयागराज जंक्शन के बाहर अलाव तापते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली ठंड हवाओं ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिसके चलते कोहरे की चादर पूरे शहर पर छा गईं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पछुआ हवाएं जब मैदानी इलाकों में सक्रिय होती हैं तो तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिलती है, और यही स्थिति फिलहाल प्रयागराज में बनी हुई है।

विज्ञापन


दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से लेकर दोपहर के समय तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों, गलियों, पुलों और खुले मैदानों में दृश्यता बेहद कम रही। कई इलाकों में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ठिठुरते रहे लोग, अलाव बने सहारा

ठंड और कोहरे के इस दोहरे प्रहार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोग, रिक्शा चालक, ठेला दुकानदार, मजदूर और छात्र-छात्राएं ठंड से ठिठुरते नजर आए। शहर के कई इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। हालांकि, कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से गरीब और जरूरतमंद वर्ग को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



Prayagraj Weather The sun was not visible throughout the day, people shivered in their homes
प्रयागराज जंक्शन पर दिन में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

स्कूल, दफ्तर और बाजारों पर असर

ठंड और कोहरे का असर स्कूलों और दफ्तरों की उपस्थिति पर भी देखने को मिला। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी ठंड का सामना करना पड़ा। कई अभिभावकों ने बच्चों को अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजा। वहीं, दफ्तरों में भी कर्मचारियों की आवाजाही देर से शुरू हुई। बाजारों में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा और दोपहर बाद ही कुछ रौनक लौटी।
घने कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।

हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। कई जगहों पर वाहन चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लिया। रेलवे और बस सेवाओं पर भी कोहरे का असर पड़ा, जिससे कुछ ट्रेनें और बसें देरी से चलीं। डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह की ठंड और कोहरे की स्थिति में बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों के मामलों में इजाफा हो सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गर्म पेय पदार्थ लेने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Prayagraj Weather The sun was not visible throughout the day, people shivered in their homes
प्रयागराज में दिन में छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पछुआ हवाओं की गति बनी रही तो आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है।

अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रयागराज और आसपास के जिलों के लिए अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, सुबह और देर रात को कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगा। साथ ही ठंडी हवाओं के चलते गलन बनी रहेगी, जिससे ठंड का असर और तीव्र हो सकता है। केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी ठंड और कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है। खेतों में काम करने वाले किसान सुबह के समय खेतों में जाने से बच रहे हैं। पशुपालक भी अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं।

Prayagraj Weather The sun was not visible throughout the day, people shivered in their homes
प्रयागराज में दिन में छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

धार्मिक स्थलों पर भी कम रही भीड़

प्रयागराज के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सुबह के समय श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। ठंड और कोहरे के कारण लोगों ने सुबह की पूजा और स्नान को टाल दिया। संगम क्षेत्र में भी सुबह के समय सन्नाटा देखने को मिला। भीषण ठंड को देखते हुए आम लोगों की अपेक्षाएं प्रशासन से बढ़ गई हैं। शहरवासियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव, रैन बसेरों में उचित व्यवस्था और जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे कदम तेजी से उठाए जाने चाहिए। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पछुआ हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। कोहरे की तीव्रता सुबह और रात के समय बनी रह सकती है।

Prayagraj Weather The sun was not visible throughout the day, people shivered in their homes
प्रयागराज में छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ेगी और गलन प्रभावी हो सकती है। कोहरा सुबह के समय घना होगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed