Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: Rain accompanied by thunder and lightning, strong winds damage crops

Prayagraj Weather : गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Fri, 27 Mar 2026 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Mar 2026 07:55 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार की शाम तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच बूंदाबांदी के बाद एक झोंका बादल जमकर बरसे। देर रात तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। हवाओं की गति सामान्य से अधिक रही सो बारिश का झोंका फसलों पर भारी पड़ा।

विज्ञापन
Prayagraj Weather: Rain accompanied by thunder and lightning, strong winds damage crops
सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार की शाम तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच बूंदाबांदी के बाद एक झोंका बादल जमकर बरसे। देर रात तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। हवाओं की गति सामान्य से अधिक रही सो बारिश का झोंका फसलों पर भारी पड़ा। खेतों में खड़ीं फसलें गिर गईं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवाएं परेशानी का कारण बन सकती हैं।

विज्ञापन

मौसम का मिजाज दोपहर बाद बदल गया। पहले तेज धूप फिर हवाओं की गति तेज होती गई। तीन बजे के बाद से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम करीब साढ़े छह बजे बड़ी-बड़ी बूंदें पड़ने लगीं फिर एक झोंका तेज बारिश हुई। रास्ते में फंसे लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशते रहे।

विज्ञापन

 

अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर असंतुलित होने से उमस हावी रही। लोगों को तेज गर्मी से तो राहत मिली लेकिन किसानों की मेहनत पर मौसम का मिजाज भारी पड़ रहा है। सरसों और गेहूं की फसलें खेतों और खलिहानों में भीग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। धूल भरी आंधी भी परेशान कर सकती है। वैसे भी हवाओं की गति सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed