फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: Monsoon arrived with drizzling rain, temperature dropped rapidly, pleasant weather.

Prayagraj Weather : रिमझिम बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक, तापमान तेजी से गिरा, खुशनुमा हुआ मौसम

Mon, 01 Jul 2024 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

सोमवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। बीच बीच में तेज बारिश होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के कपड़े भीग गए. बाइक और साइकिल सवार लोगों को भीगते हुए जाना पड़ा।

विज्ञापन
Prayagraj Weather: Monsoon arrived with drizzling rain, temperature dropped rapidly, pleasant weather.
बारिश के चलते अलोपीबाग मुहल्ले में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम बरसात के साथ जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे तापमान नीचे गिरने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है वहीं पर भीषण गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिल गई है। प्रयागराज के साथ ही कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जनपद में भी बारिश शुरू हो गई है। 

विज्ञापन





विज्ञापन





सोमवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। बीच बीच में तेज बारिश होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के कपड़े भीग गए। बाइक और साइकिल सवार लोगों को भीगते हुए जाना पड़ा। पहली जुलाई होने के कारण हाईकोर्ट के साथ ही विद्यालय भी खुल गए हैं। इसके चलते रोज की अपेक्षा आज कुछ ज्यादा ही ट्रैफिक सड़कों पर देखा गया। अलोपीबाग, बालसन, कटरा, हाईकोर्ट और सिविल लाइंस इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत जानसेनगंज और चौक इलाके में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Weather: Monsoon arrived with drizzling rain, temperature dropped rapidly, pleasant weather.
बारिश के पहले सिविल लाइंस सुभाष चौराहे का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।

तीन व चार जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

रविवार को आधे शहर में बारिश हुई तो आधे शहरी उमस से बेहाल रहे। झूंसी, दारागंज, तिनकोनिया चौराहा, मधवापुर सब्जी मंडी व सीएमपी डिग्री कॉलेज के आसपास इलाकों में बारिश हुई। शहर के बाकी हिस्सों में रहने वाले लोग उमस से बेहाल रहे। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि दो व तीन जुलाई को जिले भर में बारिश होगी।

सोमवार को सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज गई। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और हल्की से तेज बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान में काफी गिरावट आएगी। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

कौशाम्बी पर बरसी मानसून की मेहरबानी

तथागत की तपोस्थली पर सोमवार को मानसून मेहरबान हो गया। भोर से जो बारिश शुरू हुई तो फिर दोपहर तक रुकने का नाम नहीं लिया। कभी बदरा झूम के बरसे तो कभी रिमझिम बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों ने दोपहर तक करीब 45 एमएम बारिश के आंकड़े दर्ज किए। चटख धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। जिला मुख्यालय से लेकर दूसरे कस्बों तक हर जगह सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नगर निकायों व ग्राम पंचायतों की जल निकासी व्यवस्था भी काम न आई। लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed