{"_id":"5ce1a55dbdec2207167ed9e7","slug":"prayagraj-wearing-things-from-women-acid-burning-of-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः महिला से अश्लील बातें, तेजाब से जलाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः महिला से अश्लील बातें, तेजाब से जलाने की दी धमकी
Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन निवासी महिला जमानतदार से फोन पर अश्लील बातें की गई। साथ ही तेजाब फेंककर जलाने व जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बावजूद जार्जटाउन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में शिकायत पर एसएसपी ने आदेश दिया तब जाकर रिपोर्ट लिखी गई।
जार्जटाउन के फतेहपुर बिछुआ में रहने वाली महिला का आरोप है कि क्षेत्र में ही रहने वाली उसकी बहन ने एक मुकदमे में उसकी जमानत ली है। 14 मई की रात 8.41 बजे बहन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले महिला व उसकी बहन के बारे में अश्लील बातें कहीं और विरोध पर तेजाब डालकर जलाने व जान से मारने की धमकी दी। दहशत के भुक्तभोगी ने फोन काट दिया लेकिन इसके बाद भी कई बार उसी नंबर से कॉल आई। जिसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया।
महिला ने बताया कि कॉल डिटेल निकलवाने पर पता चला कि उक्त नंबर से करीब 40 बार धमकी भरी कॉल उसकी बहन के मोबइल पर आई। आरोप है कि मामले की लिखित शिकायत जार्जटाउन पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिनों तक थाने के चक्कर काटने केबाद भी रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर आईजीआरएस के माध्यम से उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की गई। जानकारी पर वरिष्ठ अफसरों ने आदेशित किया और तब जाकर रविवार को मामले में एफआईआर दर्ज हुई। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ छेड़खानी व धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।