फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj was the first in the state by applying 90483 vaccine dose

90483 वैक्सीन डोज लगाकर सूबे में प्रथम रहा प्रयागराज

Thu, 05 Aug 2021 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 01:20 AM IST
सार

  • टीकाकरण महाभियान के दूसरे दिन बुधवार को 10376 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
Prayagraj was the first in the state by applying 90483 vaccine dose
prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रदेश भर में मंगलवार को आयोजित टीकाकरण महाभियान में प्रयागराज प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहा। जिले में 383 केंद्रों पर 90483 लोगों ने कोविड वैक्सीन की वैक्सीन की डोज लगवाई। शासन स्तर से जारी आंकड़ों में अपना जिला प्रदेश की सूची में टॉप पर रहा। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नानक सरन से जिला प्रतिरक्षण 
अधिकारी डॉ तीरथ लाल, एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय, एसीएमो डॉ. एके तिवारी समेत अन्य मातहतों और टीकाकरण कार्य में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों के टीम वर्क को सराहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संभावित तीसरी लहर से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


टीकाकरण महाभियान के बाद मंगलवार देर रात तक पोर्टल पर फीडिंग का काम जारी रहा। रात दस बजे 72 हजार, 11 बजे 75 हजार के बाद बुधवार सुबह अंतिम रूप से घोषित किया गया कि जिले में एक दिन में सर्वाधिक 90483 ने टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक बुधवार को जिले के 48 केंद्रों पर 10376 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। केंद्रों पर स्लॉट बुक कराकर लोगों ने टीकाकरण कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj was the first in the state by applying 90483 vaccine dose
prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
आज शहर के नौ केंद्रों पर ही होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले में सिर्फ नौ शहरी केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। हाईकोर्ट, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एसआरएन, बेली, कॉल्विन, एमडीआई, रेलवे, डफरिन और जिला क्षय रोग अस्पताल में ही कोविड वैक्सीनेशन का काम होगा। विदेशी यात्रियों और महिला स्पेशल के पिंक बूथ पर भी टीकाकरण किया जाएगा।

फिर वैक्सीन की कमी, रात में केंद्रीय भंडार वाराणसी से आई चार हजार डोज
टीकाकरण महाभियान के बाद जिले का वैक्सीन भंडार सीमित हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 13500 वैक्सीन की डोज हैं। जिसमें करीब दस हजार ग्रामीण केंद्रों पर फ्रीजर में रखी हैं। शायद इसीलिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या सीमित कर दी गई है। वहीं वाराणसी स्थित केंद्रीय वैक्सीन भंडार से चार हजार वैक्सीन डोज यहां लाई गईं। कल इन्हीं वैक्सीन के सहारे नौ केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

Prayagraj was the first in the state by applying 90483 vaccine dose
prayagraj news : कोविड की जांच कराते लोग। - फोटो : prayagraj
राहत: पांच से एक पर आया आकंड़ा, जिले में एक करोना संक्रमित 
अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण का गिरता क्रम राहत देेने के साथ भविष्य की चिंता भी बढ़ाने वाला है। बुधवार को जिले में सिर्फ एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पांच लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वस्थ हुए लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जिले में बुधवार को 8009 लोगों की कोरोना जांच की गई। अगस्त में जांच का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। सिर्फ एक व्यक्ति की कोविड पॉजिटिव आई है। एलथ्री कोविड अस्पताल में एक भी संक्रमित भर्ती नहीं है। स्वस्थ होने वाले सभी पांच लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि जिले कोरोना के 45 एक्टिव मरीज हैं।

जिले में कोई मौत नहीं, शासन के आंकड़ों में एक की जान गई
जिले में कोरोना संक्रमण से ही नहीं संक्रमितों की मौत मामले में भी राहत है। बुधवार को जिले में कोरोना से किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई पर शासन स्तर से जारी आंकड़ों में एक मौत दर्ज है। साफ है कि जिले में रहने वाले किसी संक्रमित की बाहर जान गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.एके तिवारी ने किसी संक्रमित की मौत से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed