{"_id":"624f29138bf32263224886a2","slug":"prayagraj-was-coming-in-search-of-job-died-on-the-way-allahabad-news-ald3304372123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नौकरी की तलाश में आ रहा था, रास्ते में मिली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नौकरी की तलाश में आ रहा था, रास्ते में मिली मौत
विज्ञापन
नौकरी की तलाश में आ रहा था, रास्ते में मिली मौत
सड़क हादसे में युवक की गई जान, दोस्त जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। राजरूपपुर में नौकरी की तलाश में बाइक से दोस्त संग आ रहे आकाश सिंह(23) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई, जिसमें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त को गंभीर हाल में भर्ती कराया गया है।
आकाश कौशाम्बी के पिपरी का रहने वाला था। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने दोस्त अमन के साथ बाइक से शहर आ रहा था। अभी वह धुस्सा में आरपीएफ कॉलोनी के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। लेकिन आकाश को बचाया नहीं जा सका। जानकारी देने पर रोते-बिलखते उसके परिजन भी आ गए। उन्होंने बताया कि आकाश यह कहकर घर से निकला था कि वह काम ढूढ़ने जा रह है और कुछ देर बाद वापस आ जाएगा। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।