फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Wanted and history sheeter injured in police encounter

प्रयागराज : वांछित तथा हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Mon, 19 Jul 2021 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 10:33 PM IST
सार

उतरांव पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वंछित तथा हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Prayagraj: Wanted and history sheeter injured in police encounter
prayagraj news : पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उतरांव पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वंछित तथा हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति गंभीर घटना करने के उद्देश्य से क्षेत्र में हथियारों के साथ देखे गए हैं। हरकत में आई उतरांव पुलिस ने एकडला पुलिया के पास चेकिंग लगा दिया गया।
विज्ञापन


उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उस व्यक्ति द्वारा बैरियर तोड़ते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। जिससे व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल कुछ कारतूस तथा एक बाइक बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ऋषि भारतीय पुत्र केशव प्रसाद भारतीय निवासी महमूदाबाद थाना झूंसी जनपद प्रयागराज बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर लूट, हत्या, एससी एसटी गैंगस्टर समेत लगभग 21 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना फूलपुर से वांछित चल रहा था तथा झूंसी का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है। थानाध्यक्ष उत्तराव प्रवीण कुमार सिंह ने अपनी पुलिस की टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वंछित तथा हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed