Prayagraj Violence: पुलिस फोर्स पर जमकर पथराव, आईजी ने भागकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
पुलिस फोर्स के साथ आईजी प्रयागराज राकेश सिंह भी पहुंचे थे। भारी पुलिस बल को देखते ही छतों पर से पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान कई पत्थर पुलिस कर्मियों को लगे। भीड़ के बीच फंसे आईजी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।
विस्तार
जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में पुलिस ने करेली इलाके में गलियों में घुसकर तीन उपद्रवियों को उनके घर में घुसकर गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस गली में घुसी तो चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया। बावजूद इसके पुलिस ने गलियों में घुसकर तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस फोर्स के साथ आईजी प्रयागराज राकेश सिंह भी पहुंचे थे। भारी पुलिस बल को देखते ही छतों पर से पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान कई पत्थर पुलिस कर्मियों को लगे। भीड़ के बीच फंसे आईजी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी, एडीएम के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
तीन थाना क्षेत्रों के दर्जनभर मुहल्ले छावनी में तब्दील
खुल्दाबाद, कोतवाली और करेली इलाके के नखास कोहना, चौक, खुल्दाबाद, अटाला, नूरउल्लाह रोड आदि प्रभावित इलाके हैं। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पीएएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। पकड़े गए अधिकांश आरोपियों में किशोर ही शामिल हैं। पुलिस ने घरों में घुसकर उपद्रवियों को पकड़ा।