फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj violence: notice pasted at the house of brother of absconding aimim president shah alam in atala ruckus

prayagraj violence : अटाला बवाल में फरार एआईएमआईएम अध्यक्ष शाह आलम के भाई के घर पर नोटिस चस्पा

Sun, 26 Jun 2022 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 12:57 AM IST
सार

  • आलम के भाई सैयद मकसूद अहमद को अवैध भवन निर्माण कराने के मामले में पीडीए ने 29 जून को पक्ष प्रस्तुत करने का दिया मौका
  • मकसूद के जिस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया उसी में रहता है अटाला बवाल का आरोपी शाह आलम

विज्ञापन
prayagraj violence: notice pasted at the house of brother of absconding aimim president shah alam in atala ruckus
Prayagraj News : प्रयागराज हिंसा के आरोपी शाह आलम के घर पर पीडीए नोटिस किया चस्पा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अटाला बवाल में नामजद होने के बाद फरारी काट रहे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शाह आलम के भाई सैयद मकसूद अहमद के घर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यह नोटिस तब जारी किया गया है, जब अटाला बवाल के पखवारे भर बाद भी शाह आलम पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है और उसकी तलाश में खाक छाननी पड़ रही है। पीडीए की ओर से जारी नोटिस में अवैध निर्माण को लेकर 29 जून को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इन नोटिस के बाद एक बार फिर अटाला बवाल में नामजद लोगों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। 

विज्ञापन



करेली के गौसनगर स्थित मकान नंबर-37/ 18 जे पर नोटिस चस्पा किया गया है, उसी में शाह आलम रहता है। 14 जून को जारी इस नोटिस को 24 जून को सैयद मकसूद के मकान पर चस्पा किया गया। इस पीडीए के जोन-दो के जोनल अधिकारी अजय कुमार की ओर से नोटिस उत्तर प्रदेश नगर नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 की धारा 27(1) के तहत जारी किया गया है।

विज्ञापन

prayagraj violence: notice pasted at the house of brother of absconding aimim president shah alam in atala ruckus
Prayagraj News : प्रयागराज हिंसा के आरोपी शाह आलम इसी मकान में रहता है। - फोटो : अमर उजाला।

इस नोटिस में कहा गया है कि पीडीए से अनुमति लिए बगैर मकसूद ने उस स्थल पर करीब 40 फीट लंबे और 50 फीट चौड़े क्षेत्रफल में रोड वाइडिंग एवं सेट बैक कवर करते हुए पूर्व निर्मिथ भूतल और प्रथम तल पर निर्माण किया गया है।इस अवैध निर्माण की फोटो भी नोटिस पर लगाई गई है।


इस अवैध निर्माण को लेकर पीडीए ने शाह आलम के भाई मकसूद अहमद को तलब किया गया है। कहा जा रहा है कि चूंकि यह मकान आलम के भाई मकसूद अहमद के नाम है, इसलिए यह नोटिस उसके नाम जारी किया गया। इससे पहले पीडीए ने अटाला बवाल के मास्टर माइंड जावेद पंप के घर को ध्वस्त करवा दिया था, जबकि वह मकान जावेद की पत्नी के नाम पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed