फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj violence: Atala case accused Javed Mohammad alias Pump sent to two-day police custody

prayagraj violence : अटाला प्रकरण आरोपित जावेद मोहम्मद उर्फ पंप दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Fri, 24 Jun 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 10:45 PM IST
सार

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने पुलिस के प्रार्थना पत्र पर अभियोजन अधिकारी  किसलय पांडेय, अविनाश सिंह के तर्कों को सुनकर पुलिस द्वारा पेश किए गए कागजातों का अवलोकन करने के बाद पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने के योग्य है।

विज्ञापन
prayagraj violence: Atala case accused Javed Mohammad alias Pump sent to two-day police custody
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो सप्ताह पूर्व शुक्रवार की नमाज के बाद हुए पथराव और अधिकारियों को घायल करने व अन्य के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपित जावेद पंप को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन



अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने पुलिस के प्रार्थना पत्र पर अभियोजन अधिकारी  किसलय पांडेय, अविनाश सिंह के तर्कों को सुनकर पुलिस द्वारा पेश किए गए कागजातों का अवलोकन करने के बाद पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने के योग्य है।
विज्ञापन



आरोपित को दो दिन की पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश दिया जाता है मगर शर्त यह जोड़ दी कि इसके साथ किसी भी प्रकार का थर्ड डिग्री कार्यवाही नहीं की जाएगी जेल से निकालने के बाद और जेल में दाखिला करने के पूर्व दोनों ही वक्त इसका मेडिकल परीक्षण अवश्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा अपने प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि मामले की विवेचना चल रही है। अभी और साक्ष्य एकत्र किए जाने हैं। इसे एकत्र करने में आरोपित की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे तमाम पूछताछ किया जाना है एवं तमाम साक्ष्य एकत्रित करने हैं, वह सिर्फ यह आरोपित ही बरामद करा सकता है। इसलिए उसे पुलिस की हिरासत में सौंपा जाए।


उधर, पुलिस की टीम जावेद पंप को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए देवरिया जेल के लिए रवाना हो गई है। कल सुबह उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज लाया जाएगा और उससे दो दिनों तक पूछताछ की जाएगी। जोवद पंप की कस्टडी रिमांड शनिवार की सुबह छह बजे से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed