फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Violence: 108th accused of Atala ruckus arrested, 24 named still absconding

Prayagraj Violence : अटाला बवाल का 108वां आरोपी गिरफ्तार, 24 नामजद अब भी फरार

Tue, 27 Dec 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 12:11 AM IST
सार

आरिफ मुंबई में रहता था। पुलिस ने बताया कि 10 जून के मद्देनजर मुख्य आरोपी जावेद पंप ने सोशल मीडिया पर मैसेज फैलाया था। इसके बाद ही आरिफ शहर आया और 10जून को हुई हिंसा में भी शामिल हुआ। इस मामले में उसे भी नामजद किया गया था। 

विज्ञापन
Prayagraj Violence: 108th accused of Atala ruckus arrested, 24 named still absconding
गिरफ्तार - फोटो : file photo

विस्तार

अटाला में 10 जून को हुए बवाल मामले में सोमवार को 108वां आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरिफ खुल्दाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह नामजद आरोपी था जिसकी तलाश पिछले छह महीनों से चल रही थी। 
विज्ञापन


आरिफ मुंबई में रहता था। पुलिस ने बताया कि 10 जून के मद्देनजर मुख्य आरोपी जावेद पंप ने सोशल मीडिया पर मैसेज फैलाया था। इसके बाद ही आरिफ शहर आया और 10जून को हुई हिंसा में भी शामिल हुआ। इस मामले में उसे भी नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नामजद 24 आरोपी अब भी फरार हैं। इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी है। इस मामले में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शाहआलम समेत पांच पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। लेकिन उन्हें कोर्ट से राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरिफ मुंबई से चोरी व दुष्कर्म के मामले में भी वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है। 


जुए के विवाद में तीन दोस्तों ने की थी हत्या, दो गिरफ्तार
करेली में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज में जाहिद उर्फ सोनू (38) की सिर कूंचकर हत्या तीन दोस्तों ने की थी। इनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या जुए के विवाद में की गई थी। तीनों साथ बैठकर नशा करते थे। घटना वाली शाम भी उन्हें साथ देखा गया था। एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed