फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Varanasi route today for the journey of Kannur

कांवड़ यात्रा के लिए प्रयागराज-वाराणसी मार्ग आज से वन वे

Tue, 16 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Varanasi route today for the journey of Kannur
Prayagraj-Varanasi route today for the journey of Kannur
संशोधित...कांवड़ यात्रा के लिए वाराणसी मार्ग आज से वन वे
विज्ञापन

एक लेन कावंड़ियों के लिए आरक्षित
भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, स्कूली और जरूरी वाहनों को पास जारी
शहर में सुबह साढ़े पांच बजे से भारी माल वाहनों की नो इंट्री
प्रयागराज। 17 जुलाई से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग मंगलवार की शाम से वन वे कर दिया गया जाएगा। एक लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस दौरान भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से वाराणसी भेजा जाएगा। स्कूली और बहुत जरूरी वाहनों के लिए पास जारी कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर में भी सुबह साढ़े पांच बजे से रात साढ़े दस बजे तक भारी वाहनों के लिए नो इंट्री रहेगी। सोमवार को इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग कर ट्रैफिक डायवर्जन में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया।
सीओ ट्रैफिक रामप्रकाश दोहरे ने बताया कि प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक एक लेन को कांवड़ियों के लिए पूरी तरह आरक्षित रहेगा। दूसरी लेन पर प्राइवेट छोटे वाहन, पुलिस और एंबुलेंस तथा अन्य जरूरी वाहनों का आवागमन होगा। कानपुर से आने वाले वाहन फतेहपुर से रायबरेली, लालगंज, प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर, मडियाहू के रास्ते जाएंगे। लखनऊ से जाने वाले भारी/कामर्शियल वाहन रायबरेली, ऊंचाहार जौनपुर के रास्ते जाएंगे। प्रतापगढ़ से जाने वाले वाहन रायबरेली, ऊंचाहार मछली शहर जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। रींवा से वाराणसी जाने वाले वाहन घूरपुर गोहनिया/नैनी से मिर्जापुर के रास्ते जाएंगे। वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाले भारी माल वाहन हण्डिया से थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी बाईपास होते हुए कानपुर जाएंगे। रीवा रोड से प्रयागराज होकर लखनऊ/ कानपुर जाने वाले चित्रकूट बांदा चैडगरा फतेहपुर होकर जाएंगे। मिर्जापुर से कानपुर/लखनऊ जाने वाले वाहन औराई, भदोही होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे। टीआई थ्री हरेंद्र सिंह ने बताया कि डायवर्जन मंगलवार से लागू किए जा रहे हैं। सोमवार को ट्रैफिक डायवर्जन में लगे सभी पुलिस वालों को ब्रीफ किया गिया।
विज्ञापन

बनाई गईं क्विक रिएक्शन टीमें
प्रयागराज। वाराणसी मार्ग का एक लेन कांवड़ियों के लिए पूरी तरह से रिजर्व रहेगा। उनका आवागमन उसी से होगा, इसके बाद भी रास्ते में कोई दुर्घटना या कोई अन्य बात होती है तो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने क्विक रिएक्शन टीमें बनाई हैं, जो कुछ ही देर में पहुंच जाएंगी। पिछले सालों में तमाम ऐसी घटनाएं हुईं थीं जब कांवड़िये अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चले गए और हादसा हो गया। इसे रोकने के लिए क्यूआरटी प्रयागराज से वाराणसी तक तैनात रहेंगी। प्रयागराज के साथ भदोही और वाराणसी पुलिस भी ट्रैफिक की इस व्यवस्था में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में तैनात रहेंगी एंबुलेंस
प्रयागराज। वाराणसी मार्ग पर एंबुलेंस की कई जगह व्यवस्था की गई है। रास्ते में कोई भी हादसा होने पर त्वरित अस्पताल जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए हैं। पुलिस की पूरी कोशिश है कि इस दौरान जाम न लगे। टीआई थ्री ने बताया कि कांवड़ियों के लिए एक लेन आरक्षित होगी। दूसरी लेन पर जहां तक संभव है, बीच में रस्सी लगाकर उसे आने और जाने के लिए डिवाइड किया जाएगा।

सुबह साढ़े पांच से रात साढ़े तक शहर में नो इंट्री
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह साढ़े पांच बजे से रात साढ़े दस बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। रीवां (मध्य प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को थाना घूरपुर गेट से पहले एवं गोहनियॉ चैराहे के बीच रोक दिया जाएगा। मिर्जापुर की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को रामपुर चैराहा, लखनऊ की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को नबाबगंज, प्रतापगढ की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को सोरांव बाईपास और जौनपुर की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को सहसों चौराहा पर रोका जाएगा। वाराणसी की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को हण्डिया बाईपास, कानपुर की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को बम्हरौली चौकी पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed