{"_id":"6734fee9ecb107abad0781b7","slug":"prayagraj-up-hjs-exam-to-be-held-on-december-8-postponed-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आठ दिसंबर को होने वाली यूपी एचजेएस परीक्षा टली, 83 पदों पर भर्ती प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आठ दिसंबर को होने वाली यूपी एचजेएस परीक्षा टली, 83 पदों पर भर्ती प्रस्तावित
Thu, 14 Nov 2024 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:03 AM IST
सार
माना जा रहा है कि पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित है इस वजह से एचजेएस-2023 की परीक्षा टाल दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा-2023 की आठ दिसंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित की गई है। माना जा रहा है कि पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित है इस वजह से एचजेएस-2023 की परीक्षा टाल दी गई।
विज्ञापन
15 मार्च से 15 मई 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे गए थे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आठ दिसंबर 2024 की तिथि निर्धारित थी। 83 पदों पर भर्ती की जानी थी।
इसमें अनारक्षित 35, ओबीसी 22, ईडब्ल्यूएस आठ, एससी 17 और एसटी के लिए एक पद निर्धारित थे। इसके लिए योग्यता विधि स्नातक के साथ ही सात साल की प्रैक्टिस रखी गई थी।
विज्ञापन