फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: University's alumni conference begins, poet Kumar Vishwas will come tomorrow

University Of Allahabad : इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पुराछात्र सम्मेलन शुरू, कल आएंगे कवि कुमार विश्वास

Sat, 27 Apr 2024 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के कई वर्तमान और सेवानिवृत्त जज शामिल हों रहे हैं। इनके अलावा देश-प्रदेश में शीर्ष पदों पर काबिज अफसर, फिल्मी हस्तियाें समेत कई प्रमुख लोग समारोह का हिस्सा बनेंगे और पुरानी यादों को ताजा करने के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। र

विज्ञापन
Prayagraj: University's alumni conference begins, poet Kumar Vishwas will come tomorrow
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 16 वर्षों के अंतराल के बाद दो दिनी पुराछात्र सम्मेलन शनिवार से शुरू हो गया। समारोह में सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के कई वर्तमान और सेवानिवृत्त जज शामिल हों रहे हैं। इनके अलावा देश-प्रदेश में शीर्ष पदों पर काबिज अफसर, फिल्मी हस्तियाें समेत कई प्रमुख लोग समारोह का हिस्सा बनेंगे और पुरानी यादों को ताजा करने के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। रविवार शाम कवि कुमार विश्वास की महफिल सजेगी तो कई अन्य आयोजन भी होंगे। अपने पुराछात्रों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय के परिसरों विशेष तरह से सजाया गया है। समारोह का विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 2008 के बाद पुराछात्र छात्र सम्मेलन होने जा रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एल्युमिनाई एसोसिएशन के गठन के बाद पहली पर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। पंजीकरण कराने वाले प्रमुख लोगाें में सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति पंकज मित्थल, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, सेवानिवृत्त जज न्यायमूर्ति वीएन खरे, न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति विनीत सरन आदि शामिल हैं। इलाहाबाद होईकोर्ट के 40 जज समेत कई अन्य राज्यों के हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति भी समारोह में शामिल होंगे। नीरज कुमार, राजीव लाल, सुनील द्विवेदी, अखिलेश मिश्र, अमित माथुर समेत 25 से अधिक वरिष्ठ आईएस, आईपीएस तथा अन्य अफसर भी समारोह का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

फिल्म जगत से तिग्मांशु धूलिया, विनय पाठक भी शामिल होंगे। प्रो.संगीता ने बताया कि विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर रहे डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं आ पा रहे। उन्होंने बताया कि एमएनएनआईटी के निदेशक, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत शिक्षा क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी समारोह में शामिल होंगे।

कुलपति ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को सुबह 10 बजे सीनेट हाल में हुआ। इसके अलावा शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। रविवार को कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास, संदीप भोला, कविता तिवारी, राजीव राज, प्रियांशु गजेंद्र आदि अपनी रचनाएं सुनाएंगे। इनके अलावा कई अन्य आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है। आयोजन के मद्देनजर विश्वविद्यालय के सभी परिसर, छात्रावास भी सजाए गए हैं। पूरे परिसर में लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed