फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two youths riding a scooty died in a road accident, one serious

Prayagraj : सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Mon, 05 Apr 2021 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Apr 2021 07:30 PM IST
सार

  • हनुमानगंज के हबूसा मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा, तीनों युवक स्कूटी से लौट रहे थे घर  

विज्ञापन
Prayagraj: Two youths riding a scooty died in a road accident, one serious
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास विक्रम और पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी वसीम (22) पुत्र मोहम्मद खलील, जितेंद्र (21) पुत्र गुलाब तथा अंशु (20) पुत्र जय सिंह निवासी अजबैयां स्कूटी से सहसों से घर जा रहे थे। हबूसा मोड़ के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक छींटककर सड़क पर जा गिरे। इसी बीच सामने से आ रही टेंपो ने तीनों युवकों को कुचल दिया। तीनों युवक सड़क पर ही काफी देर तक खून से लथपथ होकर तड़पते रहे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर हालत में बनी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने वसीम और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अंशु को गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। मृतक वसीम चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह इलेक्ट्रिशियन था। बेटे की मौत की खबर मां सैबुन्निशा को हुई तो बेसुध होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारा गया दिनेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह प्लंबरिंग का काम करता था। बेटे की मौत से मां उर्मिला दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगी। तीनों युवक स्कूटी पर सवार होकर सहसों किसी काम से आए थे। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी बाधित रहा। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed