फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two persons, including a vegetable vendor, shot dead in broad daylight

प्रयागराज : सब्जी विक्रेता समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, दिन दहाड़े हुई घटना से मची सनसनी

Sat, 21 Aug 2021 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 07:50 PM IST
सार

प्रयागराज में शनिवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फाफामऊ में कांशीराम आवास में रहने वाले सब्जी विक्रेता विजय कन्नौजिया और लालापुर में अमित उर्फ कल्लू तिवारी की गोली मारकर हमलावरों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
Prayagraj: Two persons, including a vegetable vendor, shot dead in broad daylight
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

फाफामऊ में सब्जी विक्रेता 50 वर्षीय विजय कनौजिया की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात तब हुई जब वह स्कूटी से पत्नी व बेटे के साथ दुकान जा रहा था। सीने में गोली उतारने के बाद नकाबपोश हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकला। परिजनों ने मृतक की बहू के भाई पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना सुबह 9.30 बजे के करीब हुई। फाफामऊ स्थित काशीराम कॉलोनी में रहने वाला विजय रसूलाबाद में सब्जी की दुकान चलाता है। रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह दुकान जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर घर से निकला। साथ में पत्नी रंजना व बेटा राजकुमार भी थे। बेटे राजकुमार ने बताया कि अभी वह कॉलोनी के गेट पर ही पहुंचे थे कि नकाबपोश बदमाश सामने आ गए। अगले ही पल एक बदमाश ने असलहा निकालकर उसके पिता को गोली मार दी।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तब तक सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे ने तहरीर देकर बताया है कि हत्या में उसका साला चांद शामिल था। जिसके आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन की मौत के बाद से रखने लगा था रंजिश
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया है कि उसकी पत्नी अनीता निवासी फाफामऊ की करीब एक महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इस दौरान वह मायके में ही रह रही थी। करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही विवाद होने पर अनीता मायके जाकर रहने लगी थी। मायके में रहने के दौरान ही उसकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद से ही अनीता का भाई चांद उससे व उसके परिवार से रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश में उसने उसके पिता की हत्या कर दी।


इसी तरह लालापुर थाना क्षेत्र के नगरवार गांव में गांव निवासी अमित उर्फ कल्लू तिवारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली है। आननफानन मे उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed