{"_id":"61a1ff00f8d1ce61b515af64","slug":"prayagraj-two-members-of-solver-gang-arrested-for-appearing-for-ssc-gd-exam-inplace-of-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एसएससी जीडी में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एसएससी जीडी में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
Sat, 27 Nov 2021 05:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Nov 2021 05:21 PM IST
सार
धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर स्थित एसपी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट आफ आईटी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को एसएससी जीडी की परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
एसएससी जीडी की परीक्षा दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी सारण बिहार तो दूसरा मिर्जापुर के जिगना इलाके का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर स्थित एसपी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट आफ आईटी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को एसएससी जीडी की परीक्षा आयोजित की गई थी। बायोमैट्रिक मिलान के बाद निरीक्षण के दौरान अक्षय कुमार पुत्र कामाख्या नारायण सिंह निवासी मझवलिया थाना कोपा सारण बिहार और शुभम पांडेय पुत्र अनिल कुमार पांडेय निवासी गंगापुर मार्ग के पास जिगना, मिर्जापुर दूसरे की जगह परीक्षा देते पक़ड़े गए।
विज्ञापन
इस मामले में केंद्र प्रभारी सुशील कुमार सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी उमरपुर नीवां थाना धूमनगंज की तहररीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन