{"_id":"625c4f319c564816081fbd3e","slug":"prayagraj-two-including-a-competitive-student-hanged-themselves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अम्मी सबका ख्याल रखना... कहकर फंदे पर झूला प्रतियोगी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अम्मी सबका ख्याल रखना... कहकर फंदे पर झूला प्रतियोगी छात्र
Sun, 17 Apr 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:02 PM IST
सार
सादिक पुत्र शकील अहमद मूल रूप से गाजीपुर जनपद का रहने वाला था। वह करीब दो महीने पहले शहर आया था और शिवकुटी के रसूलाबाद में ज्वाला देवी स्कूल के पास किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। वह एसएससी परीक्षा की तैयारी करता था।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकुटी में प्रतियोगी छात्र सादिक अहमद (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात में उसने अपनी अम्मी से फोन पर बात की थी, जिसमें सबका ख्याल रखने की बात कही थी। सुबह बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर साथी छात्र उसे बुलाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
सादिक पुत्र शकील अहमद मूल रूप से गाजीपुर जनपद का रहने वाला था। वह करीब दो महीने पहले शहर आया था और शिवकुटी के रसूलाबाद में ज्वाला देवी स्कूल के पास किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। वह एसएससी परीक्षा की तैयारी करता था। इस कमरे में अन्य छात्र भी रहा करते थे। पुलिस के मुताबिक, मकान में रहने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि रविवार को बहुत देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
करीब 12 बजे बगल का ही एक छात्र बुलाने पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो उसने रोशनदान से भीतर झांका तो वह फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर अन्य छात्र और मकान मालिक भी आ गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतारा। परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से फोन पर बात की गई लेकिन वह भी कोई कारण नहीं बता सके। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन रवाना हो गए हैं।
‘अम्मी ने पूछा तो कहा था सब ठीक है’
सादिक का चचेरा भाई शादाब भी शहर में ही रहकर तैयारी करता है। घटना की जानकारी पर वह भी मौके पर पहुंच गया था। वह भी नहीं बता पाया कि छात्र ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया। उसका कहना था कि परिवारवालों ने बताया कि रात में सादिक ने अपनी अम्मी से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसकी बातों से नहीं लगा कि वह किसी बात को लेकर परेशान है। अम्मी के हालचाल पूछने पर उसने सब ठीक-ठाक होने की बात कही थी। साथ ही यह भी कहा था कि सबका ख्याल रखना। इसके बाद उसने फोन रख दिया था।
बहन की शादी के दिन फांसी पर लटका
अल्लापुर में रहने वाले मंगू (30) ने बहन की शादी के दिन फांसी लगाकर जान दे दी। मंगू पुत्र करन भारतीय अल्लापुर के शिवनगर स्थिति झुग्गी बस्ती में रहता था। वह मजदूरी करके अपने परिवार को गुजारा करता था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को उसकी बहन की शादी थी। शादी दारागंज स्थित एक मंदिर से होनी थी और परिवार के सभी लोग वहां गए थे। मंगू व उसकी पत्नी भी शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे।
दोपहर में दो बजे के करीब मंगू ने पत्नी से कहा कि उसे भूख लगी है, ऐसे में वह कुछ बना दे। पत्नी रसोई में चली गई और इसी दौरान उसने भीतर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिलने पर पत्नी ने सूचना दी तो घरवाले आ गए। दरवाजा तोड़ा गया तो वह फांसी पर लटका मिला। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया।