{"_id":"61d9d9b1d9859856435099a4","slug":"prayagraj-transfer-of-a-dozen-judicial-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दर्जनभर न्यायिक अफसरों का हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दर्जनभर न्यायिक अफसरों का हुआ स्थानांतरण
Sun, 09 Jan 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:07 AM IST
सार
हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक लखनऊ में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा शर्मा को एंटी करप्शन के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश, शिवानी जायसवाल को एंटी करप्शन विशेष न्यायाधीश से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ सहित प्रदेश केदूसरे जिलों में तैनात 12 से अधिक न्यायिक अफसरों को पदोन्नति देते हुए उनका स्थानांतरण किया है। इसमें जूनियर लेवल से लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामिल हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक लखनऊ में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा शर्मा को एंटी करप्शन के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश, शिवानी जायसवाल को एंटी करप्शन विशेष न्यायाधीश से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष) नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश रामकरन द्वितीय को एससी/एसटी का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह न्यायाधीश मोहम्मद गजाली को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायाधीश कल्पना को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। बस्ती में तैनात सिविल जज निश्चल शुक्ला सीनियर डिवीजन और उन्नाव के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को स्टेट लीगल सर्विस का उप सचिव नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मेरठ जिला न्यायालय में तैनात जज ओमवीर सिंह द्वितीय को पदोन्नति देकर उन्हें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मथुरा जिला न्यायालय में तैनात जज राम किशोर तृतीय और लखनऊ जिला न्यायालय में तैनात जज रमाकांत प्रसाद की पदोन्नति कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।