फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj trains will stop at Idgah station instead of Agra Fort

Railway : प्रयागराज की ट्रेनों का आगरा फोर्ट की जगह होगा ईदगाह स्टेशन पर होगा ठहराव

Thu, 29 May 2025 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 May 2025 06:30 PM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हुए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के ईदगाह स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने 12 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। वहां 30 जुलाई से 06 अगस्त की अवधि में 12 ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथि से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj trains will stop at Idgah station instead of Agra Fort
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हुए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के ईदगाह स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने 12 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। वहां 30 जुलाई से 06 अगस्त की अवधि में 12 ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथि से शुरू हो जाएगा। अभी इन ट्रेनों का ठहराव आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर होता है। ईदगाह में जिन 12 ट्रेनों का ठहराव होने जा रहा है उसमें से नौ ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही है।

विज्ञापन

एनसीआर आगरा मंडल के अधीन ईदगाह रेलवे स्टेशन पर 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर, 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर, 12945/12946 बनारस-वेरावल, 12395/12396 राजेंद्र नगर-अजमेर, 22969/22970 बनारस-ओखा, 12947/12948 पटना-अहमदाबाद, 12941/12942 आसनसोल-भावनगर, 12937/12938 हावड़ा-गांधीधाम, 12315/12316 कोलकाता-उदयपुर का ठहराव होगा। यह सभी नौ जोड़ी ट्रेनें वाया प्रयागराज जंक्शन संचालित हो रही है। इसके अलावा 15635/15636 गुवाहाटी-ओखा, 15269/15270 मुजफ्फरपुर-साबरमती एवं 15667/15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस का भी ठहराव आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed