{"_id":"5f1312a58ebc3e638d29588e","slug":"prayagraj-tomato-and-red-the-price-reached-rs-hudred-per-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: टमाटर हुआ और लाल, 100 रुपये किलो पहुंचा दाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: टमाटर हुआ और लाल, 100 रुपये किलो पहुंचा दाम
Sat, 18 Jul 2020 11:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:19 PM IST
सार
सब्जी का नाम 30 जून का रेट 18 जुलाई का रेट
- आलू 20-25 30-32
- प्याज 15-20 25-30
- टमाटर 60-70 90-100
- नेनुआ 15-20 25-30
- भिंडी 15-20 25-30
- लौकी 10-15 20-25 प्रति नग
- कद्दू 08-15 20-25
- शिमला मिर्च 100-120 150-160
विज्ञापन
टमाटर की कीमतों में उछाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सब्जियों के दाम भी लगातार वृद्धि हो रही है। माह भर के भीतर ही टमाटर के दाम में 50 रुपये किलो से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो गई है। शहर की कुछ सब्जी मंडियों में टमाटर का दाम सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह अन्य हरी सब्जियों के दाम भी पहले ही अपेक्षा बीते एक पखवारे के दौरान बढ़े हैं। खासतौर से ऐसी सब्जियां जो बाहर से आती हैं। शिमला मिर्च का दाम भी 160 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
सब्जी बाजार में बीते कुछ दिनों के दौरान टमाटर के दाम में ही ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। पिछले माह 15 जून के आसपास प्रयागराज में टमाटर का रेट 40 से 50 रुपये किलो था। जो अब बढ़कर कई मंडियों में सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है। मुंडेरा मंडी के आढ़ती सतीश कुशवाहा बताते हैं कि वर्तमान समय प्रयागराज में बंगलूरू से टमाटर आ रहा है।
अब बारिश का भी मौसम है। इस वजह से सप्लाई पर भी असर पड़ा है। उधर आलू का दाम भी पिछले कई दिनों से 30 रुपये किलो पर टिका हुआ है। नेनुआ, भिंडी, परवल, लौकी आदि के दाम भी बीते एक पखवारे के दौरान दस से 20 रुपये किलो तक बढ़े हैं। सब्जी कारोबारी राजू सोनकर ने बताया कि बारिश के दौरान सब्जी खराब होने का प्रतिशत काफी बढ़ जाता है। इस वजह से भी भाव बढ़े गए हैं। आने वाले दिनों में सब्जी के दाम और बढ़ सकते हैं। अगर प्रयागराज या आसपास के जिलों में आने वाले समय में बाढ़ आती है तो उसका असर भी सब्जी मार्केट में दिखना तय है।