{"_id":"61ed6ba7e272e114051b7b97","slug":"prayagraj-three-more-cases-against-the-directors-of-shine-city-for-cheating-nine-people-of-1-6-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नौ लोगों से 1.6 करोड़ की ठगी में शाइन सिटी के निदेशकों पर तीन और मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नौ लोगों से 1.6 करोड़ की ठगी में शाइन सिटी के निदेशकों पर तीन और मुकदमे
Sun, 23 Jan 2022 08:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:22 PM IST
सार
आरोप है कि जमीन और अन्य योजनाओं में निवेश के नाम पर दोनों भाइयों और उनके सहयोगियों ने रकम जमा करा ली और फिर इसे हड़प कर गए। थाने में सुनवाई ना होने पर भुक्तभोगियों ने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के आदेश पर तीनों मामलों की एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में हजारों करोड़ की ठगी करने वाले शाइन सिटी के निदेशक भाइयों राशिद नसीम और आसिफ नसीम पर शहर में तीन और मुकदमे दर्ज हुए हैं। रिटायर्ड बैंक अफसर सोमनाथ शर्मा समेत नौ लोगों ने 1.6 करोड़ की ठगी में दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोप है कि जमीन और अन्य योजनाओं में निवेश के नाम पर दोनों भाइयों और उनके सहयोगियों ने रकम जमा करा ली और फिर इसे हड़प कर गए। थाने में सुनवाई ना होने पर भुक्तभोगियों ने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के आदेश पर तीनों मामलों की एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक की सिविल लाइंस शाखा से रिटायर्ड मेजा निवासी सोमनाथ शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने और उनके दो साथियों सेना से रिटायर पदम कृपाल सिंह और अधिवक्ता मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने शाइन सिटी कंपनी में कार्यरत सबा फातिमा के जरिए राशिद नसीम और आसिफ नसीम को अलग-अलग किस्तों में लगभग 86 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया था कि उन्हें अच्छा खासा रिटर्न दिया जाएगा। लेकिन समय बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले। लखनऊ स्थित ऑफिस जाने पर वहां ताला लगा मिला। यही नहीं, मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी तरह एक अन्य मुकदमा योगेंद्र त्रिपाठी निवासी कालिंदीपुरम की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
आर्थिक अपराध शाखा कर रही है विवेचना
उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके साथ ही लखन लाल वर्मा निवासी टीपी नगर, कृष्ण नारायण मिश्रा निवासी सुलेम सराय, गंगा विष्णु शुक्ला निवासी टीपी नगर और संगम लाल त्रिपाठी निवासी दारागंज ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आवासीय प्लॉट के लिए लगभग 70 लाख का निवेश कंपनी की विभिन्न योजनाओं में किया। लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी न तो जमीन का बैनामा किया गया और ना ही रुपये वापस किए गए।
इस तरह से उनकी मेहनत की कमाई को हड़प लिया गया। सिविल लाइंस में ही शाइन सिटी निदेशक भाइयों के खिलाफ तीसरा मुकदमा अमापुर निवासी शशि देवी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि जमीन के नाम पर उनसे 3 लाख राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम ने ले लिए लेकिन उन्हें जमीन नहीं दी। उक्त निवेश किए गए पैसों के संबंध में उनके पास कंपनी की ओर से दी गई रसीद भी है।
इस तरह से पैसे हड़पने के लिए जाली दस्तावेजों का भी प्रयोग किया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शाइन सिटी कंपनी की धोखाधड़ी से संबंधित सभी मामलों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। ऐसे में इन मामलों से संबंधित दस्तावेज भी जल्द ही जांच एजेंसी को भेज दिए जाएंगे।